Move to Jagran APP

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट; यमुनोत्री हाईवे बंद

उत्तराखंड में भी सक्रिय हो गया है। भारी भूस्खलन के चलते यमुनोत्री हाईवे फिर से बंद हो गया। वहीं केदारनाथ व बदरीनाथ यात्रा सुचारु है।

By BhanuEdited By: Published: Fri, 29 Jun 2018 08:33 AM (IST)Updated: Sat, 30 Jun 2018 05:55 PM (IST)
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट; यमुनोत्री हाईवे बंद
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट; यमुनोत्री हाईवे बंद

देहरादून : आखिरकार मानसून उत्तराखंड में भी सक्रिय हो गया है। इसके साथ ही बारिश से परेशानी जारी हैं। उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे फिर से बंद हो गया। केदारनाथ व बदरीनाथ यात्रा सुचारु है। वहीं, मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

loksabha election banner

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक शनिवार से मानसून रफ्तार पकड़ लेगा। शनिवार और रविवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से भारी बारिश हो सकती है। 

इस बीच बारिश से दुश्वारियां जारी रहीं। बुधवार रातभर बारिश और भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे मलबा आने से बंद हो गया। करीब 12 घंटे की मशक्कत के बाद इस मार्ग पर आवाजाही शुरू हो पाई। 

इसके बाद फिर से यमुनोत्री हाईवे डाबरकोट के पास और गंगोत्री हाईवे नालूपानी, ज्ञानसू के भूस्खलन के चलते बंद हो गया। डाबरकोट में पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण यहां पर मार्ग खोलने में दिक्कत आ रही है। यहां करीब चार सौ लोग फंसे हुए हैं। गंगोत्री हाईवे पर ज्ञानसू में वार्ड नंबर सात स्थित एक नाले में उफान आया। इसके मलबे  से हाईवे बंद हुआ।

रात दो बजे से बंद हाईवे की स्थिति देखने सुबह तक मौके पर जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचे थे। वहीं, ज्ञानसू क्षेत्र के लोग भयभीत हैं। लोगों ने पूरी रात जागकर काटी। शुक्रवार को बारिश थमने से लोगों ने राहत महसूस की। वर्ष 1978 में भी इसनाले में उफान आया था।  बाद में गंगोत्री हाईवे को खोल दिया गया। 

दूसरी ओर भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी हाईवे पर भी करीब सात घंटे बाद यातायात सुचारु किया जा सका। मौसम विभाग के अनुसार  बीते 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश टिहरी में 42.8 मिमी दर्ज की गई।

गत रात प्रदेश में हरिद्वार, देहरादून के अलावा गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ में अच्छी बारिश हुई। दूसरी ओर चमोली जिले में जोशीमठ से मलारी जाने वाले हाईवे सुबह आठ बजे मलबा आ गया। सीमा सड़क संगठन के के कमांडर एसएस मक्कड़ ने बताया कि एक चट्टान टूटकर हाईवे पर आ गिरी। आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जवानों ने मलबा हटा यातायात सुचारु कर दिया। 

कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश हो रही है। इस दौरान जिले के गंगोलीहाल में सर्वाधिक 42 एमएम वर्षा हुई है। बारिश के कारण जिले में काली और गोरी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, हालांकि अभी ये खतरे के निशान से दूर हैं। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, भूस्खलन से बंद यमुनोत्री हाईवे खुला; मकान ध्वस्त

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में अगले तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: बारिश ने बरपाया कहर, पिथौरागढ़ में दो की मौत; भारी बारिश की चेतावनी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.