विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Health Care In Winter: सर्दियों में बीमारियों से चाहते हैं बचना, रखें अपने खानपान का ध्यान; पढ़ें जरूरी टिप्‍स

By Jagran NewsEdited By: Sunil Negi
Published: Mon, 21 Nov 2022 10:17 PM (IST)

Health care in winter नवंबर में मौसम में बदलाव से हमारी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। इस कारण लोग बीमार ...और पढ़ें

सर्दी के मौसम में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें।
सर्दी के मौसम में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Health care in winter: नवंबर की शुरुआत के साथ दस्तक देने वाले सर्दी के मौसम की रंगत दिनोंदिन गाढ़ी होती जा रही है। बदलते मौसम से लाइफस्टाइल में भी कई तरह के बदलाव आने शुरू हो गए हैं। विशेष रूप से खानपान को लेकर।

हमारी इम्युनिटी भी हो जाती कमजोर

सर्दी में जहां खाने के लिए कई विकल्प मौजूद होते हैं तो मौसम में बदलाव की वजह से हमारी इम्युनिटी भी कमजोर हो जाती है। इस मौसम में सर्दी-खांसी, बुखार, मांसपेशियों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है।

इनका सेवन है लाभदायक

ऐसे में डायटीशियन इस मौसम में प्रोटीन के लिए दूध, दही, पनीर, दाल, सोयाबीन के अलावा त्वचा को शुष्क होने व डिहाइड्रेशन से बचने के लिए सूप और अदरक, दालचीनी व तुलसी की चाय के सेवन को लाभदायक बता रहे हैं।

ड्राई फ्रूट होते हैं गर्म तासीर के

डायटीशियन दीपशिखा गर्ग का कहना है कि सर्दी के मौसम में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें। अधिकांश ड्राई फ्रूट गर्म तासीर के होते हैं। ऐसे में बादाम, अखरोट आदि का सेवन सर्दियों में फायदेमंद होता है।

मौसमी सब्जियों को करें डाइट में शामिल

इसके अलावा हरी पत्तेदार या मौसमी सब्जियों को डाइट में जरूर शामिल करें। जिस तरह नानवेज भोजन शरीर को गर्म रखता है, उसी तरह शाकाहार में पनीर, दूध और हल्दी का सेवन फायदेमंद है। चुकंदर, हरी सब्जियां और स्प्राउट गर्मी का एहसास देने के साथ संक्रमण से बचाते हैं।

चुकंदर एंटी-आक्सीडेंट्स से है भरपूर

चुकंदर एंटी-आक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाने का काम करता है। साथ ही शरीर में खून बढ़ाने में मदद करता है। सेहत के लिए बाजरा भी फायदेमंद है। इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, फाइबर व अन्य विटामिन पाए जाते हैं। यह पाचन तंत्र को मजबूत भी करता है।

विटामिन डी के लिए धूप में बैठें

हड्डियों को मजबूत करने के लिए गोंद के लड्डू डाइट में शामिल कर सकते हैं। विटामिन के लिए खजूर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। गाजर और मूली का सेवन भी जरूर करें। विटामिन डी के लिए धूप में बैठें।