घर के बाहर खेल रही आठ साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
शहर कोतवाली में क्षेत्र में आठ साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
देहरादून, जेएनएन। टिहरी में अनुसूचित जाति की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि शहर कोतवाली क्षेत्र में भी आठ साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को तुरंत दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, शहर कोतवाली पहुंची एक महिला ने बताया कि उसकी आठ साल की बच्ची घर में खेल रही थी। तभी जान-पहचान का एक युवक उनके घर आया और बच्ची को एक कमरे में लेकर चला गया।
थोड़ी देर बच्ची आई और बेड पर सो गई। मगर वह बेचैन दिख रही थी। उससे पूछा तो बताया कि पड़ोस के चाचा ने उसके साथ गलत काम किया है। तब तक आरोपित वहां से फरार हो चुका था।
महिला की सूचना पुलिस अस्पताल पहुंची और सामान्य पूछताछ के बाद आरोपित की तलाश में जुट गई। कुछ ही घंटे की तलाश में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित की पहचान सोनू मिश्रा उर्फ राजकुमार (27) पुत्र सुरेश मिश्रा निवासी 320 रामनगर लक्खीबाग थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई है। सोनू मूलरूप से कस्बा व थाना हुसैनगंज, जिला फतेहपुर का रहने वाला है। वह यहां करीब पंद्रह साल से अपने एक रिश्तेदार के साथ रहता है और प्लंबर का काम करता है।
पत्नी की हत्या में जेल जा चुका है सोनू
पूछताछ में पता चला कि 2015 में उसकी शादी हुई थी। कुछ ही दिन बाद पत्नी की जलने से मौत हो गई थी। इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। सवा दो साल जेल में रहने के बाद इन दिनों वह जमानत पर बाहर था। सोनू पीड़िता के परिवार को बचपन से जानता है तथा उनके घर आता जाता रहता है। छोटी बच्ची उसे चाचा कहकर बुलाती है।
यह भी पढ़ें: मीटू पीड़िता बोली, कुछ लोग मेरी हत्या करना चाहते हैं, सीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार
यह भी पढ़ें: पीड़िता के लिए तकलीफदेह बन गया सिस्टम, कठघरे में है दून महिला अस्पताल
यह भी पढ़ें: सीओ नरेंद्रनगर पर गिरी गाज, शासन ने बैठाई जांच; जानिए क्या है पूरा मामला
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप