विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरीश रावत ने पहले सौंपा इस्तीफे की पेशकश का पत्र, फिर पीएम मोदी के साथ शेयर की तस्वीर... चढ़ा सियासी पारा

Published: Fri, 18 Sep 2026 09:36 AM (IST)

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सांगठनिक पदों से इस्तीफे की पेशकश के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ...और पढ़ें

उक्त तस्वीर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के फेसबुक से ली गई है।

उक्त तस्वीर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के फेसबुक से ली गई है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

निर्मला बोहरा, उत्तराखंड। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव सभा चुनाव होने में कुछ समय बाकी है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एक पत्र ने प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया है।

ऐसा इसलिए क्योंकि पत्र भेजने के बाद हरीश रावत ने इंटरनेट मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर की। हरदा के पत्र और इस तस्वीर के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। वहीं आगामी चुनावों में भी इसका प्रभाव पड़ने की संभवाना जताई जा रही है।

सांगठनिक पदों पर से इस्तीफा देने की पेशकश

दरअसल हरीश रावत के ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के घर ईडी ने छापा मारा था। इस दौरान 32 लाख की नकदी, लगभग 200 ग्राम सोना और कीमती घड़ियां बरामद की गई थी। जिसके बाद हरीश रावत ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट लिखकर कांग्रेस के सभी सांगठनिक पदों पर से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। 

पीएम मोदी संग तस्वीर की शेयर

बुधवार को हरीश रावत ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को पार्टी के सांगठनिक पदों से इस्तीफ की पेशकश का पत्र भेजा। वहीं उसके अगले दिन हरीश रावत ने इंटरनेट मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ तस्वीर शेयर कर दी।

जहां कांग्रेस एक और केंद्र व प्रदेश सरकार पर लगातार हमलावार हो रही है वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने तस्वीर शेयर की, जिसमें वह पीएम मोदी को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए दिख रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। 

 इंटरनेट मीडिया में जारी संदेश में हरीश रावत ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही उनके प्रशंसकों को भी बधाई देते हैं। वह ईश्वर से उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना करते हैं।