Move to Jagran APP

मोदी नहीं, त्रिवेंद्र सरकार के खिलाफ हों चुनाव : हरीश रावत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव मोदी बनाम कांग्रेस बनाना चाहती है। कांग्रेस को इसे त्रिवेंद्र सरकार बनाम कांग्रेस बनाने का प्रयास करना चाहिए।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 09:33 AM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 01:21 PM (IST)
मोदी नहीं, त्रिवेंद्र सरकार के खिलाफ हों चुनाव : हरीश रावत
मोदी नहीं, त्रिवेंद्र सरकार के खिलाफ हों चुनाव : हरीश रावत

देहरादून, राज्य ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने गुरुवार से जिलास्तरीय वचरुअल कॉन्फ्रेंस-कार्यकर्ता संवाद की शुरुआत नैनीताल जिले से की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस आने वाले दिनों में भाजपा सरकारों की विफलताओं को उजागर करते हुए रोडमैप तैयार करेगी। इसे जनता के बीच ले जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव मोदी बनाम कांग्रेस बनाना चाहती है। कांग्रेस को इसे त्रिवेंद्र सरकार बनाम कांग्रेस बनाने का प्रयास करना चाहिए।

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय से वचरुअल कॉन्फ्रेंस की शुरुआत की गई। इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ ही प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, सह प्रभारी राजेश धर्माणी, उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए। उक्त नेताओं ने नैनीताल जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने किया।

वर्चुअल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से कार्यकर्ताओं से बात नहीं हो पा रही है। ऐसे में पार्टी ने यह प्रयास किया है।

प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि पार्टी की ओर से लॉंच किए गए एप से जनता की समस्याएं पार्टी को पता चलीं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उन समस्याओं का समाधान कर जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई। क्वारंटाइन केंद्रों की बदहाली के संबंध में सरकार को चेताया। आम आदमी, मजदूर, बेरोजगार एवं किसानों की बात सरकार तक पहुंचाई गई।

यह भी पढ़ें: एनएसयूआइ ने नई शिक्षा नीति का किया विरोध, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला किया दहन

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वर्चुअल सम्मेलन के आयोजन को सराहा। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि पार्टी को वर्चुअल रैलियों भी करनी चाहिए। 2024 के चुनाव से पहले 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए मैदान तैयार करने की जरूरत है। इस अवसर पर इंदिरा हृदयेश, करन माहरा, प्रकाश जोशी समेत कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन पर कांग्रेस में भी उत्साह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.