पूर्व सीएम हरीश रावत का जांच एजेंसियों को खुला चैलेंज, बोले- जितनी जांच करनी है कर लो
कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि CBI, ED ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, देहरादून। कांग्रेस नेता व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक और बयान देकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। रावत ने बयान देते हुए अपने इंटरनेट मीडिया के एक्स हैंडल पर लिखा है कि जहाँ कहते हो,वहाँ मैं बैठ जाता हूँ। CBI, ED, Income Tax या जितनी भी जाँच करनी है, कर लो।
जब तक मेरे पास सामर्थ्य है, मैं हर प्रकार की जाँच का सामना करने के लिए तैयार हूँ। रावत के इस पोस्ट के बाद से एक बार फिर से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किए गए वीडियो में हरीश रावत यह भी कह रहे हैं कि कल को मेरे बच्चे जब आगे आएंगे तो एक बात रहेगी उनके याद करने लायक कि हमारे बाप ने क्या कमाया। उस समय उनके सामने ये सवाल न हो कि सीबीआई-ईडी जो भी करना है मेरी भैया जहां कहो मैं बैठ जाता हूं।
मेरी जितनी संपत्तियों की जांच करनी है कर लो। इनके पास तो कितने तरीके के हाथ और हथियार हैं। कुछ लोग स्टिंग की तैयारी करके करके भी करते हैं। जितनी भी मेरी घोषित संपत्तियां हैं जो मैंने इलेक्शन लड़ते वक्त दिखाई हैं उनके अलावा आपको कुछ ऐसा मिल रहा है, जहां टांगना चाहो वहां टांग लो।
इनके पास तो कई हाथ और हथियार हैं। सबका इस्तेमाल कर लो। जब तक सामर्थ्य है। जब सामर्थ्य खत्म हो जाएगी और बिल्कुल बिस्तर में लेट जाऊंगा उस समय करोगे तो किस काम का भैया।
आज कर लो। मुझे इतना तो अवसर दो कि मैं उसका प्रतिकार कर सकूं जवाब दे सकूं और मैं आपको यह ऑफर कर रहा हूं।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता हरीश रावत फिर से सुर्खियों मेंः 2017 से नहीं जीत सके कोई चुनाव, पढ़ें हाशिए पर जाने की कहानी
