Move to Jagran APP

Uttarakhand News: हर घर तिरंगा अभियान पर Harish Rawat बोले, वह कर रहे तिरंगे की बात, जिन्होंने 52 वर्ष नहीं पकड़ा तिरंगा

Uttarakhand Politics गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय में हरीश रावत ने रक्षाबंधन पर्व मनाया। इससे पूर्व उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के साथ ही कांग्रेस के झंडे को राखी बांधकर उनके सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया। उन्‍होंने कहा कि वह कर रहे तिरंगे की बात जिन्होंने 52 वर्ष तिरंगा नहीं पकड़ा।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 08:44 PM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 08:44 PM (IST)
Uttarakhand News: हर घर तिरंगा अभियान पर Harish Rawat बोले, वह कर रहे तिरंगे की बात, जिन्होंने 52 वर्ष नहीं पकड़ा तिरंगा
Harish Rawat: हरीश रावत ने गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय में रक्षाबंधन पर्व मनाया।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Politics पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ( Harish Rawat) ने भाजपा (BJP) सरकार के हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Abhiyan) को लेकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जिनका आजादी के संघर्ष में कोई योगदान नहीं, जो स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के साथ थे, स्वतंत्रता सेनानियों के विरुद्ध साजिश रचते थे और जिन्होंने 52 वर्ष तक तिरंगे को हाथ में भी नहीं पकड़ा, वह अब समझा रहे हैं कि देश के हर घर व हर दिल में तिरंगा है।

loksabha election banner

कांग्रेस मुख्यालय में मनाया रक्षाबंधन पर्व

हरीश रावत ने गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय में रक्षाबंधन पर्व मनाया। इससे पूर्व उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के साथ ही कांग्रेस के झंडे को राखी बांधकर उनके सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया।

हमारी आन, बान और शान है राष्ट्रीय ध्वज

रावत ने कहा की राष्ट्रीय ध्वज हमारी आन, बान और शान है। ये देश की आजादी की लड़ाई की भावना को सदा हमें याद दिलाता है। कहा कि हजारों-लाखों लोग के संघर्ष से हमने यह आजादी पाई है।

  • कांग्रेस का ध्वज भी देश की आजादी की लड़ाई में लाखों लोग के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है।
  • महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, लोकमान्य गंगाधर तिलक जैसे महान नेताओं व आजादी के दीवाने लाखों लोग के बलिदान से देश को आजादी प्राप्त हुई है।

इन योजनाओं को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया  : रावत

रावत ने अपनी सरकार में महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की भी याद दिलाते हुए कहा कि गौरा देवी, विधवा, वृद्धा सहित दर्जनों योजनाएं उन्होंने शुरू की। जिन्हें भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। इन्हें दोबारा शुरू कराने के लिए दबाव बनाया जाएगा।

  •  रावत ने इंदिरा अम्मा कैंटीन का उल्लेख करना भी नहीं भूले। कहा की इसके माध्यम से कई माताओं-बहनों को भी रोजगार मिला था।

इस अवसर पर मथुरा दत्त जोशी, सुधा शुक्ला, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, गरिमा दसौनी, ओम प्रकाश बब्बन, दिनेश चौहान, महेंद्र नेगी, विरेंद्र पोखरियाल, गुल मोहम्मद, उर्मिला थपलियाल थापा, शिवानी थपलियाल, प्रणिता डोभाल, अनुराधा तिवारी, साधना तिवारी, चंद्रकला नेगी, मधु थापा आदि उपस्थित रहे।

हरीश रावत बोले- भाजपा से गठबंधन वाली पार्टियां कर रही घुटन महसूस, इसलिए बिहार में टूटा गठबंधन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.