विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व सीएम हरीश रावत ने इस युवा नेता को कांग्रेस में शामिल करने की फिर कर दी पैरवी, पहले भी कर चुके हैं तारीफ

Published: Thu, 10 Sep 2026 09:09 PM (GMT+05:30)

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रामनगर के युवा नेता संजय नेगी को कांग्रेस में शामिल करने की फिर पैरवी की ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रामनगर के युवा नेता संजय नेगी को कांग्रेस में शामिल कराने के लिए एक बार फिर खुलकर पैरवी की है।

उन्होंने कहा कि नेगी ने अपनी व्यक्तिगत क्षमता के बल पर राजनीतिक पहचान बनाई है। ऐसे युवा आने वाले 20 से 25 वर्षों तक कांग्रेस के लिए मजबूत आधार और पार्टी की संपत्ति साबित हो सकते हैं।

इसलिए कांग्रेस को ऐसे युवाओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यदि कांग्रेस मिस करना चाहती है तो अभी जिन लोगों के हाथ में यह निर्णय है, यह प्रदेश अध्यक्ष जानें।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इंटरनेट मीडिया (एक्स हैंडल) पर पोस्ट जारी कर लिखा है कि उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर जो उचित समझा, वह बात सामने रख दी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे युवाओं को आगे बढ़ाना चाहती है या नहीं ये तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी और प्रदेश अध्यक्ष को तय करना है।

रावत के इस बयान में जिस तरह से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को निशाने पर रखा गया है, उससे कहीं न कहीं कांग्रेस के भीतर फिर से तेज हाेती धड़ेबाजी की चर्चा को बल मिल रहा है।

बता दें कि इससे पहले 12 जुलाई को भी हरीश रावत ने अपने इंटरनेट मीडिया पोस्ट में संजय नेगी की तारीफ करते हुए लिखा था कि हमारे राज्य में कुछ नौजवान हैं, वह कहीं पर भी खड़े हों, मगर उनमें हमारे राज्य की राजनीति और सामाजिक चेतना का भविष्य दिखाई देता है।

एक ऐसे ही संघर्षशील नौजवान संजय नेगी रामनगर में ग्राम सभा टेड़ा और क्यारी क्षेत्र से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुये हैं, उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं और समस्त क्षेत्र वासियों को भी बहुत-बहुत बधाईयां।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के नगर निकायों में 116 भाजपा पार्षद मनोनीत, जानिए देहरादून में किस-किस को मिला मौका