Move to Jagran APP

Haridwar Kumbh 2021: कुंभ में आने वालों को फ्लाईओवर पर दिखेगी उत्तरांखड संस्कृति की झलक

Haridwar Kumbh 2021 महाकुंभ में बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड की ओर रुख करेंगे। इन पर्यटकों को उत्तराखंड की संस्कृति की झलक दिखे इसके लिए दून-हरिद्वार मार्ग पर बने फ्लाईओवर में पहाड़ी संस्कृति को दर्शाते हुए चित्र बनाए जा रहे हैं।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 12:58 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 12:58 PM (IST)
Haridwar Kumbh 2021: कुंभ में आने वालों को फ्लाईओवर पर दिखेगी उत्तरांखड संस्कृति की झलक
Haridwar Kumbh 2021: कुंभ में आने वालों को फ्लाईओवर पर दिखेगी उत्तरांखड संस्कृति की झलक।

संवाद सूत्र, डोईवाला(देहरादून)। Haridwar Kumbh 2021 महाकुंभ में बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड की ओर रुख करेंगे। इन पर्यटकों को उत्तराखंड की संस्कृति की झलक दिखे इसके लिए दून-हरिद्वार मार्ग पर बने फ्लाईओवर में पहाड़ी संस्कृति को दर्शाते हुए चित्र बनाए जा रहे हैं। यह चित्र राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। 

loksabha election banner

हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ को देखते हुए देहरादून से हरिद्वार तक जाने वाले मार्गों का चौड़ीकरण और फ्लाईओवर निर्माण का कार्य जोरों पर चल रहा है। वहीं, लच्छीवाला-भानियावाला बाईपास फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। कार्यदायी संस्था एटलस कंपनी फ्लाईओवर के नीचे दोनों साइडों पर लिंक रोड का भी निर्माण करा रही है। 

एटलस कंपनी के एचआर हेड लोकेश देशवाल ने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे दीवारों पर चित्रकारों ने उत्तराखंड की संस्कृति को दर्शाते हुए मनमोहक चित्र बनाएं हैं। जो पहाड़ी संस्कूति का प्रचार तो कर ही रहे है साथ ही वन्य जीव सरंक्षण का संदेश भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन चित्रों के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति पर्यटकों से साझा होगी। 

उन्होंने बताया कि यह मनमोहक चित्र सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद ओवरब्रिज बाईपास मार्ग पर दोनों और ट्रैफिक चलना शुरू हो जाएगा। फिलहाल देहरादून से आने वाले ट्रैफिक को ओवरब्रिज पर वनवे ट्रैफिक किया गया है। 

हरिपुरकलां और श्यामपुर में बनेंगी तीन करोड़ की सड़कें 

ऋषिकेश विधानसभा के अंतर्गत हरिपुरकलां व श्यामपुर में लगभग तीन करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हरिपुर कला (प्रेम विहार कॉलोनी) की लगभग तीन किमी की सड़कों का मरम्मत एवं सुधार कार्य एक करोड़ 40 लाख 38 हजार रुपये की लागत से किया जाना है। वहीं ग्राम सभा श्यामपुर में वार्ड संख्या पांच के अंतर्गत 3.5 किलोमीटर सड़क मार्गों का निर्माण कार्य एक करोड़ 54 लाख 27 हजार रुपए की लागत से होना है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि हरिपुरकलां और श्यामपुर क्षेत्र में लगभग 6.5 किलोमीटर सड़कों का निर्माण लगभग तीन करोड़ रुपए की लागत से किया जाना है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग इनकी टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर देगा। 

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सभी कच्ची सड़कों का शीघ्र पक्का किया जाएगा जिनसे क्षेत्रवासियों को यातायात की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने सड़क निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखे जाने एवं क्षेत्रवासियों से निर्माण कार्य में सहयोग करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को भी गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। 

यह भी पढ़ें- ...तो इस बार कुंभ में हिस्सा नहीं ले पाएंगे विदेशी श्रद्धालु, कोरोना के चलते भारत में टूरिस्ट वीजा पर लगी है रोक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.