अब इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को बनाने की तैयारी में है ग्राफिक एरा, जानिए
ग्राफिक एरा जल्द ही एक नया कीर्तिमान कायम करने जा रहा है। विवि एक ही दिन में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहा है।
देहरादून, [जेएनएन]: ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय एक बार फिर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। इस बार एक ही दिन में दो विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी है।
विश्वविद्यालय की रजत जयंती के मौके पर एक व दो मई को होटल मैनेजमेंट विभाग पास्ता फीस्ट और मॉकटेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में जुट गया है। विभागाध्यक्ष डॉ.ताहिर सूफी ने बताया कि लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में ये दोनों नए कीर्तिमान दर्ज कराने को लेकर उत्साहित हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले सात दिन और सात रातों तक लगातार पढ़ाने का विश्व कीर्तिमान बनाया जा चुका है और सबसे बड़ी बर्फी बनाने और सलाद बनाने के रिकार्ड भी विश्वविद्यालय के खाते में दर्ज हैं। विश्वविद्यालय के छात्र प्रदीप राणा हाल ही में मैराथन साइकलिंग का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: इस युवा ने बनाया विश्व का सबसे छोटा चरखा, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज
यह भी पढ़ें: एक मिनट के भीतर 653 छात्र-छात्राओं ने एकसाथ किए पुशअप्स
यह भी पढ़ें: इस सैंडविच की लंबार्इ देख रह जाएंगे हैरान, लिमका बुक में दर्ज हुआ नाम