Move to Jagran APP

Coronavirus: ग्राफिक एरा ने सेना को भेंट किए 500 विशेष मास्क Dehradun News

ग्राफिक एरा ने कोरोना के खिलाफ जंग में शामिल सेना के जवानों को खासतौर से तैयार 500 फेस मास्क भेंट किए। वहीं अन्य संगठन भी मदद के लिए निरंतर हाथ बढ़ा रहे हैं।

By Bhanu Prakash SharmaEdited By: Published: Thu, 07 May 2020 12:15 PM (IST)Updated: Thu, 07 May 2020 12:15 PM (IST)
Coronavirus: ग्राफिक एरा ने सेना को भेंट किए 500 विशेष मास्क Dehradun News
Coronavirus: ग्राफिक एरा ने सेना को भेंट किए 500 विशेष मास्क Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। ग्राफिक एरा ने कोरोना के खिलाफ जंग में शामिल सेना के जवानों को खासतौर से तैयार 500 फेस मास्क भेंट किए। ग्राफिक एरा हिल यूनिवॢसटी के कुलपति प्रोफेसर  (डॉ.) संजय जसोला ने उत्तराखंड सब-एरिया के जीओसी आरएस ठाकुर को फैशन विभाग की मदद से तैयार यह फेस मास्क सौंपे। इस दौरान भारतीय सेना के पदाधिकारी व विश्वविद्यालय की कुलसचिव व फैशन विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति छाबड़ा भी मौजूद रहीं। 

loksabha election banner

ग्राफिक एरा ने फ्रंटलाइन कोरोना योद्धाओं जैसे पुलिसकर्मियों  व जिला प्रशासन के लोगों को भी सूती खादी के कपड़े की डबल परत से बने पुन: उपयोग करने वाले सुरक्षात्मक फेस मास्क उपलब्ध कराए हैं। इसके अलावा ग्राफिक एरा ने भारूवाला, मोहब्बेवाला और पिठ्ठूवाला में 1040 किलोग्राम खाद्यान्न वितरित किया। 

ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) कमल घनशाला ने कहा कि लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पहले दिन से ही ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जा रही हैं। खाद्यान्न, सेनिटाइजर, मास्क वितरित किए गए। कोरोना के इलाज में मददगार रोबोट बनाने के लिए विवि में कार्य चल रहा है। गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान ग्राफिक एरा 30,589 किलोग्राम खाधान्न व बड़ी संख्या में मास्क व सेमिटाइजर का वितरण कर चुका है।

महंत रविंद्र पुरी ने सौंपा 5.51 लाख का चेक

कोरोना महामारी से लडऩे के लिए तमाम संगठनों, संस्थाओं, व्यक्तियों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग राशि देने का क्रम जारी है। महानिर्वाणी अखाड़ा हरिद्वार के महंत रविंद्र पुरी ने 5.51 लाख रुपए की राशि का चेक कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सौंपा। 

टीडीएस ग्रुप मोहाली के एमडी अरविंद बलूनी और भारतीय चिकित्सा परिषद देहरादून के रजिस्ट्रार रणवीर सिंह पंवार ने भी पांच-पांच लाख की राशि के चेक राहत कोष के लिए दिए हैं।

भाजयुमो देहरादून महानगर के महामंत्री राजेश रावत ने स्वयं के साथ ही अन्य लोगों के सहयोग से जुटाई 2.24 लाख की राशि का चेक सीएम राहत कोष के लिए सौंपा। हरिद्वार निवासी ज्वेलर्स विवेक अग्रवाल ने 31 हजार, ऊधमसिंहनगर की ज्योति अग्रवाल ने 11 हजार रुपए के चेक दिए हैं। 

इसके अलावा कृष्णापुरम कल्याण समिति माजरीमाफी देहरादून की ओर से 51 हजार और आर्य समाज अतमलपुर हरिद्वार की ओर से 11 हजार की राशि के चेक प्रधानमंत्री केयर फंड के लिए दिए गए।

मदद के लिए आगे आया यूको बैंक

कोरोना के कारण पैदा हुए संकट से निपटने के लिए यूको बैंक की ओर से सरकार की आॢथक मदद दी गई। बैंक के उप महाप्रबंधक रनजीत सिंह बताया कि बैंक के अधिकारियों-कर्मचारियों के सहयोग से सीएम राहत कोष में एक लाख तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता की। उन्होंने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में बैंक सरकार व जरूरतमंदों के साथ खड़ा है। 

व्यापारियों को महिला कांग्रेस ने बांटे मास्क

प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष विमला मनाश के नेतृत्व व महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने मच्छी बाजार क्षेत्र में मास्क वितरित किए। कमलेश रमन ने बताया कि कांग्रेस कमेटी अपने संसाधनों से मास्क, राशन एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन भी उपलब्ध करा रही है। इस दौरान मास्क बनाने में जुटी टीम ममता, शाहिदा, रीतू नंदा महाजन आदि मौजूद रहीं। 

नगर निगम कर्मचारियों को दिए मास्क

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने नगर निगम कर्मचारियों के लिए फेस मास्क भेंट किए। बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक प्रवीण गोयल ने बुधवार को नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे को निगम कर्मचारियों के लिए मास्क सौंपे। गोयल ने कहा कि शहर के कूड़े उठान का जिम्मा निगम कर्मचारियों पर है। इनकी सुरक्षा बेहद जरूरी है। 

यह भी पढ़ें: Coronavirus: दूध बेचकर महिलाओं ने राहत कोष में दिए एक लाख रुपये

400 परिवारों को बांटी मोदी किट

मसूरी विधायक गणेश जोशी की ओर से मसूरी के लाइब्रेरी बाजार तथा कुलड़ी क्षेत्र में 400 परिवारों को मोदी राशन की किट बांटी गई। इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष मोहन पेटवाल, एसडीएम वरुण चौधरी, कोतवाल विद्याभूषण नेगी उपस्थित थे। वहीं, मोदी किचन द्वारा रोजाना 300 जरूरतमंद लोगों को सुबह व रात का भोजन वितरित किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: कोरोना संकट के इस काल में मोर्चे में डाटे हुए हैं ये योद्धा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.