ग्रैंड फिनाले आज, होगी उत्तराखंड की अनुकृति और ताज पर नजर
मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के ग्रैंड फिनाले में आज पूरे देश की नजर मिस ग्रैंड इंडिया इंटरनेशनल अनुकृति गुसाईं पर होगी। बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम में भारत टॉप-8 में पहले ही जगह बना चुका है।
देहरादून, [जेएनएन]: मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के ग्रैंड फिनाले में आज पूरे देश की नजर मिस ग्रैंड इंडिया इंटरनेशनल अनुकृति गुसाईं पर होगी। 80 देशों की सुंदरियों में अनुकृति ताज की प्रमुख दावेदार हैं। इसके अलावा भारत की नजर बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम के अवार्ड पर होगी। बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम में भारत टॉप-8 में पहले ही जगह बना चुका है।
दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का ग्रैंड फिनाले आज वियतनाम में होगा। दैनिक जागरण से बातचीत में अनुकृति ने बताया कि आज का दिन मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। मैं ग्रैंड फिनाले को लेकर काफी कांफीडेंट हूं।
छह अक्टूबर से अब तक के सफर में मैने यहां काफी कुछ सीखा। प्रीमिनरी प्रतियोगिता में भारत को काफी लोगों का समर्थन मिला है। इसके अलावा अनुकृति ने बताया कि बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम में भारत ने वोटिंग और जजों की पसंद के आधार पर टॉप-8 में जगह बना ली है। अब ग्रैंड फिनाले के दिन ही तय होगा कि यह अवार्ड किसे मिलता है।
अनुकृति ने बताया कि टेलेंट राउंड में 'स्टॉप द वॉर' थीम पर अनुकृति ने एक वीडियो के जरिये 'स्टॉप हेट लेट्स मेडीटेट' का दुनिया को संदेश दिया। अनुकृति ने अपने वीडियो में बताया कि युद्ध मन की उपज है। सौंदर्य सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है, फिर वह मन की सुंदरता हो या अच्छे विचार। व्यक्ति का बाहरी सौंदर्य ही पर्याप्त नहीं, वरन विचारों की सुंदरता भी आवश्यक है।
अनुकृति की मां नर्वदा गुसाईं ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए अनुकृति ने तीन माह मुंबई में तैयारी की है।
उड़ान स्कूल के बच्चों ने किया यज्ञ
ऋषिकेश में गढ़वाल सभा की ओर से अनुकृति की सफलता के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें उड़ान स्कूल के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। बता दें कि अनुकृति भी उड़ान प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। तीन बच्चों से शुरू इस स्कूल में मलिन बस्तियों के 62 बच्चे पढ़ते हैं।
यह भी पढ़ें: दुनिया को शांति का संदेश दे रही है अनुकृति गुसाईं
यह भी पढ़ें: अनुकृति की पोशाक में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
यह भी पढ़ें: अनुकृति गुसाईं ने दुनिया को दिखाई भारत की खूबसूरती