Move to Jagran APP

श्री गुरु नानक के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, पढ़ि‍ए पूरी खबर

गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा की ओर से भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 11:37 AM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 11:37 AM (IST)
श्री गुरु नानक के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, पढ़ि‍ए पूरी खबर
श्री गुरु नानक के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, पढ़ि‍ए पूरी खबर

देहरादून, जेएनएन। गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा की ओर से भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन में पंज प्यारों की अगुआई में निकली सुंदर फूलों से सजी पालकी आकर्षण का केंद्र रही। 

loksabha election banner

नगर कीर्तन के ईना मुल्ला इमारत के पास पहुंचते ही सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ पड़े। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय ने गुरु महाराज को रुमाला भेंट करके नगर कीर्तन का स्वागत किया और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर दिलशाद, ताहिर अली, हाजी, सुभान, शमशाद मौजूद रहे।

जैसे ही नगर कीर्तन घंटाघर पहुंचा। विभिन्न संगठनों ने फूलों की बारिश कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। जिसमें उत्तरांचल पंजाबी महासभा, महापौर सुनील उनियाल गामा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक हरबंस कपूर, विधायक खजान दास शामिल रहे। उन्होंने पॉलीथिन उन्मूलन को लेकर लोगों को जागरूक किया। 

नगर कीर्तन के दौरान जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयघोष गूंजते रहे। नगर कीर्तन में सबसे आगे मोटरसाइकिल, जीप, 13 घोड़ों पर सवार बच्चे शामिल रहे। जहां-जहां से पंज प्यारों का जत्था गुजरा, वहां उनके गुजरने से पहले श्रद्धालुओं ने पानी से रास्ता साफ किया। नगर कीर्तन गांधी रोड, घंटाघर, पलटन बाजार, आढ़त बाजार से होते हुए पटेल नगर में संपन्न हुआ। 

नगर कीर्तन में राजेंद्र सिंह राजन, जगमिंद्र सिंह छावड़ा, सेवा सिंह मठारू, मनजीत सिंह, सतनाम सिंह, हरमोसिंद्र सिंह, जगजीत सिंह, अमरजीत सिंह नौटी, अमरजीत सिंह कुकरेजा, चरणजीत सिंह, गुरबक्श सिंह सहित यूनाइटेड सिक्ख फेडरेशन आदि शामिल रहे।

 

धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व

पीपल मंडी स्थित सनातन धर्म सभा गीताभवन में रविवार को श्री गुरु नानक देव का 550वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रागी चरणजीत सिंह ने गुरुवाणी का शबद कीर्तन किया। वहीं रुद्रमणी वासन ने गुरु नानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला।

संस्था के प्रधान राकेश ओबेरॉय ने बताया कि भगवान रामचंद्र और श्री गुरु नानक देव की कृपा से नौ नवंबर का दिन सबके लिए ऐतिहासिक रहा। इस दिन जहां श्री राम का भव्य मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ। वहीं करतारपुर कॉरीडोर के दरवाजे भारतीय सिक्खों के लिए खुले।

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व में श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार, देहरादून के प्रधान राजेंद्र सिंह राजन, रेसकोर्स गुरुद्वारे के प्रधान चन्नी, गोविंदगढ़ गुरुद्वारे के मेजर सिंह प्रधान, रैना, हरमोहन सिंह ओबेरॉय, जितेंद्र सिंह, मनजीत बिंद्रा, गुलजार सिंह, गुरु दीप सिंह सरौता, हरचरण सिंह बेदी, लक्खीशाह गुरुद्वारे के प्रधान जयमल सिंह सहित धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

 

नगर कीर्तन के दौरान लगा जाम

नगर कीर्तन के दौरान सहारनपुर रोड पर निरंजनपुर मंडी से लेकर प्रिंस चौक और प्रिंस चौक से घंटाघर तक जाम की स्थिति रही। हालांकि रविवार को अवकाश के चलते नगर कीर्तन के संपन्न होने के कुछ देर बाद ही स्थिति सामान्य हो गई।

 

रविवार दोपहर में पटेलनगर गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकलने के साथ ही निरंजनपुर मंडी से सिटी बसों व विक्रमों के साथ चार पहिया वाहनों को जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट किया गया। वहीं कारगी रोड से आने वाले वाहनों को सहारनपुर चौक की ओर से जाने से रोकने के लिए लालपुल पर बेरियर लगा दिया गया। इसी तरह हरिद्वार रोड, घंटाघर और चकराता रोड पर बेरियर लगाकर वाहनों को डायवर्ट किया गया।

इन सब के बीच पुलिस ने नगर कीर्तन के दौरान एक लेन में ट्रैफिक का संचालन जारी रखा, लेकिन वाहनों की अधिकता के चलते आढ़त बाजार, सहारनपुर रोड और राजपुर रोड पर दोपहर में करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति रही। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि नगर कीर्तन के दौरान ट्रैफिक को डायवर्ट करने के साथ एक लेन में चलाया गया। इस दौरान ट्रैफिक की रफ्तार कम जरूर रही, लेकिन जाम की स्थिति नहीं रही।

यह भी पढ़ें: धूमधाम से निकाली गई मां पदमावती की पालकी यात्रा Dehradun News

 

यह भी पढ़ें: जानिए 'झूठे का मंदिर' के पीछे की पौराणिक कथा, मां पूर्णागिरि पर आस्था बढ़ाने का भी है केंद्र

गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में 12 को होगा विशेष दीवान

श्री गुरु नानक देवजी महाराज के 550वें जन्म दिवस पर गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब गांधी ग्राम में विशेष दीवान का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव सरदार सतनाम सिंह बल्ली ने देते हुए बताया कि गुरुद्वारा के मुख्य ग्रांथी भाई इंदरजीत सिंह और भाई ऊधम सिंह शबद कीर्तन कर संगतों को निहाल करेंगे। उन्होंने बताया कि यह निर्णय गुरुद्वारा परिसर में मुख्य सेवादार सरदार हाकम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। उन्होंने बताया कि शबद कीर्तन के बाद लंगर का आयोजन किया जाएगा। बैठक में जत्थेदार सरदार दलवीर सिह कलेर, अमनदीप सिहं रंघावा, जग्गा सिंह, मंगल सिंह, हरभजन सिंह चीमा, ज्ञान सिंह, गुरजीत सिंह व साजन आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: दरमोला गांव में एकादशी पर्व पर है पांडव नृत्य की परंपरा, नई पीढ़ी भी हो रही रूबरू 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.