विश्वकर्मा जयंती पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विस अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
ाज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी हैं।
राज्य ब्यूरो, देहरादून
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि भगवान विश्वकर्मा शिल्प और सृजन के देवता हैं। उनकी जयंती समाज में शिल्प और सृजन के महत्व को रेखांकित करती है। उन्होंने निर्माण, शिल्प व सृजन से जुड़े सभी समुदायों को शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जयंती का यह पर्व देश-प्रदेश के निर्माण व विकास में योगदान देने वाले उद्यमियों, शिल्पियों व कर्मकारों को सम्मानित करने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि हमें निर्माण की नई तकनीक का उपयोग कर देश-प्रदेश के विकास में भागीदार बनना होगा।
विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि नवनिर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती का यह पर्व हमें देश-प्रदेश के विकास में शिल्पकारों, उद्यमियों और निरंतर साधना में रत कर्मकारों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर देता है।