राज्यपाल व सीएम ने की मतदान की अपील
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्थानीय निकाय चुनावों में सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।
राज्य ब्यूरो, देहरादून: राज्यपाल बेबी रानी मौर्य व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्थानीय निकाय चुनावों में सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।
रविवार को निकाय चुनावों के लिए होने वाले मतदान की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार है। निर्वाचन लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। स्वस्थ और सशक्त लोकतंत्र के लिए सभी मतदाताओं को भय अथवा प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
वहीं, अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव हमारे लोकतंत्र का मजबूत आधार है। इसकी मजबूती देश की संसदीय लोकतंत्र की मजबूती का आधार भी तैयार करते हैं। इस प्रकार लोकतंत्र में स्थानीय निकायों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्र व निष्पक्षता के साथ मतदान कर हम लोकतंत्र की मजबूती के लिए आना योगदान दे सकते हैं। इसमें भागीदारी सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी भी है।