Move to Jagran APP

उत्तराखंड में में सत्ता परिवर्तन होना तय: जाजू

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार से आजिज आ चुकी है। ऐसे में उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन तय है।

By BhanuEdited By: Published: Fri, 04 Nov 2016 01:44 PM (IST)Updated: Sat, 05 Nov 2016 05:00 AM (IST)
उत्तराखंड में में सत्ता परिवर्तन होना तय: जाजू

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने 12 नवंबर से प्रस्तावित परिवर्तन यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही, 13 नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के घपलों व भ्रष्टाचार से आजिज आ चुकी है। ऐसे में भाजपा की परिवर्तन यात्रा उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन का रास्ता साफ कर देगी।
प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्षों, महामंत्रियो व विधानसभा संयोजकों के साथ परिवर्तन यात्रा की तैयारियों पर मंथन किया।

loksabha election banner

पढ़ें-उत्तराखंड के चार पूर्व सीएम पर 60 लाख का बिजली बकाया
उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश का माहौल भाजपा के पक्ष में है। जनता भाजपा की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। जनाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं को अनुशासित व एकजुटता के साथ चुनाव की तैयारी में जुटना होगा।

पढ़ें: चुनावी रणनीति पर पीडीएफ जल्द खोलेगी पत्तेः नैथानी
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रपंच करने में माहिर है। लिहाजा, शक्ति व सतर्कता से काम करना होगा। उन्होंने, कार्यकर्ताओं से 13 नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली को सफल बनाने का आहवान भी किया।

पढ़ें: उत्तराखंड: चुनाव से पहले नए जिलों का गठन करेगी हरीश सरकार
प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा प्रदेश की जनता कांग्रेस को हटाकर भाजपा को जिताने का निश्चय कर चुकी है, लेकिन पार्टी को पूरी सजगता से काम करना होगा। परिवर्तन यात्रा के संयोजक व पूर्व सांसद बलराज पासी ने यात्रा की तैयारियों का ब्योरा रखा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, महामंत्री नरेश बंसल, खजान दास, यात्रा के गढ़वाल संयोजक विनोद चमोली आदि मौजूद थे।
पढ़ें:-उत्तराखंड में बड़ा गुल खिलाएगा एनडी तिवारी का भाजपा कनेक्शन!

पढ़ें-सामान को वापस करने की सूची से एनडी तिवारी आहत

पढ़ें: उत्तराखंड: अमित शाह को जवाब देने उतरेंगे राहुल गांधी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.