गैससैंण में सदन न चलने पर सरकार जिम्मेदारः भाजपा
भाजपा ने गैरसैंण में सदन न चलने के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही कहा कि राजधानी के मुद्दे पर कांग्रेस की पोल खुल गई है।
देहरादून। भाजपा ने गैरसैंण में सदन न चलने के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही कहा कि राजधानी के मुद्दे पर कांग्रेस की पोल खुल गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गैरसैंण में सदन में हुए बवाल पर सरकार पूरी तरह से दोषी है। विधानसभा सत्र के दौरान सरकार ने सदन की मर्यादा तोड़ी है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष के विधायकों को पिटवाने के लिए सदन में गुंडे बुलाए गए। साथ ही सरकार गैरसैंण के मुद्दे पर सियासी नौटंकी कर रही है। राजधानी के मुद्दे पर सरकार की पोल खुल गई है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
पढ़ें-पूर्व विधायक मो. शहजाद ने जताया मुख्यमंत्री हरीश रावत से जान का खतरा