Move to Jagran APP

राज्यपाल ने दी होली की शुभकामनाएं

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को रंगों-उमंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं दी हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Mar 2019 03:03 AM (IST)Updated: Thu, 21 Mar 2019 03:03 AM (IST)
राज्यपाल ने दी होली की शुभकामनाएं
राज्यपाल ने दी होली की शुभकामनाएं

राज्य ब्यूरो, देहरादून: राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को रंगों-उमंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हर्ष और उल्लास के रंगों से भरपूर होली आपसी मतभेदों और कटुता को भुलाकर एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव और सहयोग को प्रोत्साहित करने का पर्व है।

prime article banner

अपने संदेश में राज्यपाल ने कामना की है कि होली सभी के लिए शुभ और समृद्धि लाने वाली हो। इसी भावना के साथ स्वस्थ व सुखद माहौल में होली मनाकर राज्य की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करने में सभी अपना योगदान दें। उन्होंने समाज के सभी वर्गाें से प्रेम एवं आपसी भाईचारे की भावना के साथ होली का पर्व मनाने की अपील की है।

उधर, राजभवन में गुरुवार को रंगपंचमी पर होली मिलन का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम सुबह साढ़े दस से दोपहर एक बजे तक चलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.