Move to Jagran APP

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह से मिले सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल संजीव खत्री

प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह से उत्तराखंड सब एरिया मुख्यालय के जनरल आफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल संजीव खत्री ने भेंट की। इस दौरान सब एरिया के कर्नल (जनरल स्टाफ) समीर शर्मा भी मौजूद रहे।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 11:17 AM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 11:17 AM (IST)
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह से मिले सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल संजीव खत्री
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिृत्त) गुरमीत सिंह से मुलाकात करते उत्तराखंड सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल संजीव खत्री।

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड सब एरिया मुख्यालय के जनरल आफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल संजीव खत्री ने गुरुवार को प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को स्मृति चिह्न भेंट किया। सब एरिया मुख्यालय की ओर से सैनिकों, पूर्व सैनिकों व उनके परिवार के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी भी उन्होंने दी। राज्यपाल ने सब एरिया की ओर से संचालित गतिविधियों की सराहना की। साथ ही उम्मीद जताई कि सैनिक बहुल राज्य में वीर सैनिकों के स्वजन की सेवा व कल्याण के लिए सब एरिया मुख्यालय तत्पर रहेगा। इस अवसर पर सब एरिया के कर्नल (जनरल स्टाफ) समीर शर्मा भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

राज्यपाल गुरमीत सिंह से मिले केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह से गुरुवार को राजभवन में केंद्रीय खान एवं कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शिष्टाचार भेंट की। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की। जिलाधिकारी आर राजेश कुमार और एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने भी राज्यपाल से मुलाकात की।

अनुशासन व समर्पण से करें कार्य: गुरमीत सिंह

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने गुरुवार को राजभवन के अधिकारियों व कार्मिकों को समयबद्धता, अनुशासन व समर्पण की भावना से कार्य करने को कहा। राज्यपाल ने कहा कि जनहित के कार्यों में पूरी ईमानदारी और सत्यनिष्ठा से कार्य होना चाहिए। इससे पहले उन्होंने राजभवन कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों के दायित्वों तथा कार्य पद्धति के बारे में जानकारी भी ली।

------------------------ 

कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प

आयकर विभाग देहरादून ने हिंदी पखवाड़े का आयोजन कर कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लिया। हिंदी पखवाड़े के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में आयकर विभाग में राजभाषा विभाग के पूर्व सहायक निदेशक विश्वनाथ कैलकुरी ने कहा कि हिंदी की जननी संस्कृत है और देवनागरी लिपि ही विश्व की एकमात्र लिपि है, जो संगणक के लिए सबसे उपयुक्त है। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्य आयकर आयुक्त विपिन चंद्र ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

यह भी पढ़ें:- अपनेपन, सहजता और गर्मजोशी से सभी का दिल जीतने में सफल रहे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.