Move to Jagran APP

यात्रा सीजन के लिए ये होगा जीएमवीएन का नया टैरिफ, जानिए

गढ़वाल मंडल विकास निगम ने यात्रा सीजन के लिए नया टैरिफ जारी किया है। टूर एंड ट्रैवलिंग के लिए नए टैरिफ में निगम ने पांच से 25 फीसद तक इजाफा किया है

By Raksha PanthariEdited By: Published: Tue, 06 Feb 2018 05:38 PM (IST)Updated: Thu, 08 Feb 2018 11:47 AM (IST)
यात्रा सीजन के लिए ये होगा जीएमवीएन का नया टैरिफ, जानिए
यात्रा सीजन के लिए ये होगा जीएमवीएन का नया टैरिफ, जानिए
style="text-align: justify;">देहरादून, [संतोष भट्ट]: गढ़वाल मंडल विकास निगम ने आय बढ़ाने के लिए नई टैरिफ जारी कर दी है। आपदा के बाद वाहन और बंगलों के किराये में निगम ने पांच से 25 फीसद तक बढ़ोत्तरी की है। इसी यात्रा सीजन से बढ़ाई गई दरें लागू होंगी। निगम का मनाना है कि माली हालत से उबरने में नई टैरिफ संजीवनी का काम करेगी। 
राज्य में 2013 की आपदा के बाद से गढ़वाल मंडल विकास निगम की आय बुरी तरह प्रभावित हुई है। बंगले, वाहन, रिसॉर्ट समेत अन्य कारोबार को नुकसान पहुंचने के बाद निगम घाटे में आ गया। पिछले साल से यात्रा पटरी पर आई तो निगम ने इस साल बंगलों और वाहनों के पैकेज टूर की टैरिफ में इजाफा करने की हिम्मत जुटाई है। टूर एंड ट्रैवलिंग के लिए नए टैरिफ में निगम ने पांच से 25 फीसद तक इजाफा किया है। हालांकि उत्तरकाशी और बड़कोट के बंगले में 26 से 38 फीसद तक दरें बढ़ाई गई हैं।
इसमें एसी बसों, कारों और इनोवा गाड़ी के किराये में करीब 2800 रुपये प्रति सीट इजाफा किया गया है। इसी तरह बसों में भी 1500 से 2700 तक चारधाम टूर पैकेज की प्रति सीट निर्धारित की गई है। चार से 10 दिन के पैकेज टूर प्रति सीट इनोवा 16 हजार से 37 हजार तक की गई हैं। इसी तरह बसों के रेट में भी 10 से 14 हजार तक प्रति सीट की गई है। निगम ने बंगलों, टूरिस्ट रेस्ट हाउस, यात्री निवास, एनेक्सी, टेंट के एसी, नॉन एसी, सुपर डिलक्स से कॉलेज तक की रेट में भी खासा इजाफा किया है। नई टैरिफ जारी करते हुए निगम ने इन्हें सभी बंगलों के अलावा पीआरओ सेंटर और दफ्तरों को भेज दिए हैं। नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर भी ऑनलाइन और हार्ड कॉपी के साथ रेटलिस्ट जारी कर दी गई हैं। 
प्रमुख बंगलों में नई दरें 
बंगला           पहले             अब 
बड़कोट         1700           2744 
उत्तरकाशी     3500          4484 
हर्षिल            2500           2789 
गंगोत्री           2500           2789 
श्रीनगर         3800           4484 
रुद्रप्रयाग       3000           3500 
गुप्तकाशी     2000            2240 
गौरीकुंड        2300           2744 
केदारनाथ      700             700 
जोशीमठ        2500         3540 
बद्रीनाथ         2700         3540 
चीला             2500         2780 
ऋषिकेश        4200         4956 
वाहन पैकेज टूर इनोवा 
ऋषिकेश से चारधाम: 36700-25650 प्रति सीट। 
हरिद्वार से चारधाम: 35730-24920 
एसी बसें 
ऋषिकेश से चारधाम: 20400-19390 
हरिद्वार से चारधाम: 22140-21120 
ये वाहन हैं निगम के 
14 एसी-नॉन एसी बसें, पांच टेम्पो ट्रैवलर, छह इनोवा कार, एक रैनो, 10 टाटा विक्ट्रा। 12 बसें 2013 में खरीदी गई हैं। 
निगम के 91 गेस्ट हाउस 
आदिबद्री से लेकर यमकेश्वर तक गढ़वाल मंडल विकास निगम के 91 बंगले, टूरिस्ट रेस्ट हाउस, टेंट कॉलोनी, कॉटेज, डोरमेट्री आदि हैं। इनकी क्षमता 50 यात्रियों से लेकर 200 यात्रियों तक है। 
दून में कम किए रेट 
होटल द्रोण की खराब स्थिति को देखते हुए निगम ने किराया कम कर दिया है। यहां 3300 का कमरा अब 2700, 2800 का 1900, 1400 से 1300 रुपये तक किए हैं। इसके अलावा केदारनाथ में भी किराया नहीं बढ़ाया गया है। 
वहीं गढ़वाल मंडल विकास निगम के जीएम पर्यटन बीएल राणा ने बताया कि यात्रा सीजन के लिए नई टैरिफ जारी कर दी गई हैं। आपदा के बाद इसमें कुछ इजाफा किया गया है। कुछ बंगलों में रेट कम भी किए गए हैं। इससे आय में सुधार की उम्मीदें की जा सकती हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.