Move to Jagran APP

जलभराव पर नगर निगम के कंट्रोल रूम में दें सूचना, जारी किए नंबर Dehradun News

मानसून में जलभराव की सूचना के लिए नगर निगम के कंट्रोल रूम में फोन मिलाएं। निगम ने इसके लिए फोन नंबर जारी कर दिए। साथ ही कंट्रोल रूमें कार्मिकों की तैनाती कर दी गई है।

By Bhanu Prakash SharmaEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 11:36 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 11:36 AM (IST)
जलभराव पर नगर निगम के कंट्रोल रूम में दें सूचना, जारी किए नंबर Dehradun News
जलभराव पर नगर निगम के कंट्रोल रूम में दें सूचना, जारी किए नंबर Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। मानसून में जलभराव की सूचना के लिए नगर निगम के कंट्रोल रूम में फोन मिलाएं। नगर निगम ने इसके लिए 0135-2652571 और टोल फ्री नंबर-18001804153 जारी किए हैं। ये नंबर अगर नहीं मिलते हैं तो लोग मोबाइल नंबर-9389138716 पर संपर्क कर सकते हैं। 

loksabha election banner

निगम ने कंट्रोल रूम तो 19 जून को ही शुरू कर दिया था, मगर मौसम विभाग द्वारा तीन दिन दून में भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने इसे हाई अलर्ट पर रखने का आदेश दिया है। 

जलभराव रोकने और डेंगू को पनपने से रोकने के लिए नगर निगम की टीमें शहर में कार्रवाई कर रही हैं। बीते दिनों जल जमाव की सूचना पर एक अस्पताल व निर्माणाधीन कांप्लेक्स के स्वामी पर जुर्माना भी लगाया जा चुका है। वर्षा में जलभराव की सूचना के लिए निगम के टाउन हॉल के बाहर कक्ष में आपदा एवं बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम को स्थापित कर अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है। 

सभी अधिकारियों को 24 घंटे अपने मोबाइल ऑन रखने के आदेश दिए गए हैं। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि मानसून में जलभराव के मद्देनजर नगर निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। कंट्रोल रूम के लिए नोडल अधिकारी और सह नोडल अधिकारी भी बनाए गए हैं।

सोमवार और मंगलवार को सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार नोडल अधिकारी व सहायक अभियंता वेद प्रकाश बधानी सह नोडल अधिकारी होंगे। बुधवार और गुरुवार को सहायक नगर आयुक्त विजलदास नोडल व सहायक अभियंता रजत कोठियाल को सह नोडल अधिकारी बनाया गया है। शुक्रवार व शनिवार को सहायक नगर आयुक्त रविंद्र कुमार दयाल को नोडल व सहायक अभियंता जय प्रकाश रतूड़ी को सह नोडल अधिकारी बनाया गया है। रविवार को वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरके सिंह नोडल जबकि अवर अभियंता प्रेम प्रकाश को सह नोडल अधिकारी बनाया गया है।

कंट्रोल रूम में डयूटी तैनात

नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कंट्रोल रूम के लिए दिनवार ड्यूटी भी आवंटित कर दी है। इसमें सोमवार को सफाई निरीक्षक खुशीराम, मंगलवार को राजीव कुमार, बुधवार को महिपाल, गुरुवार को विश्वनाथ सिंह, शुक्रवार को मनीष दरियाल, शनिवार को राजेश पंवार और रविवार को मनोज कुमार तैनात रहेंगे। यह अधिकारी शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक कंट्रोल रूम में जिम्मेदारी देखेंगे। 

काठबंगला में दूर होगी जलभराव की समस्या

राजपुर क्षेत्र के पट्टी और काठबंगला में जलभराव की समस्या जल्द दूर हो जाएगी। बारिश के दिनों में नाले की निकासी न होने से ये पूरा क्षेत्र और हजारों की आबादी जलभराव की चपेट में रहते हैं। नगर निगम ने इस क्षेत्र का चोक नाला करीब एक वर्ष पूर्व खोल दिया था, लेकिन इसका निर्माण न होने से लोगों को जलभराव की समस्या से छुटकारा नहीं मिला। 

अब नगर निगम ने करीब 75 लाख की धनराशि से बनाये जाने वाले नाले का शिलान्यास किया। इस दौरान महापौर सुनील उनियाल गामा ने निर्देश दिए कि नाले का निर्माण जल्द पूरा किया जाए। चोक नाला खोलने के लिए नगर निगम को खासी मशक्कत व विरोध ङोलना पड़ा था। नाले के ऊपर कुछ लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ था। पुलिस की मदद से लोगों को नियंत्रित कर जेसीबी से नाले को खोला गया था। 

उसी दौरान नाला निर्माण के टेंडर जारी हो गए थे, लेकिन ठेकेदार ने निर्माण नहीं कराया। शिलान्यास के दौरान महापौर गामा व नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने एक साल तक निर्माण कार्य शुरू नहीं करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्माण अनुभाग के अधिकारियों से इस संबंध में स्पष्टीकरण भी तलब किया। 

यह भी पढ़ें: कक्ष में शिफ्ट हुए निगम कर्मी, पार्षद आए सड़क पर Dehradun News

शिलान्यास के बाद निगम अधिकारियों ने बताया कि राजपुर बाजार, जीआरडी कॉलेज के आसपास नाला ब्लॉक होने से जलभराव की समस्या बनी रहती है। इसके तहत यहां बरसाती नाला बनाना जरूरी हो गया था। इस दौरान नगर निगम के अधिशासी अभियंता अनूप भटनागर व सहायक अभियंता रचना पायल समेत वार्ड की पार्षद उर्मिला थापा व काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। वहीं, महापौर सुनील उनियाल गामा ने निगम की ओर से चिह्नित किए गए 560 कचरा बीनने वालों को दस्ताने व पहचान पत्र का वितरण किया।

यह भी पढ़ें: मानसून से पहले तैयारी में जुटा देहरादून नगर निगम Dehradun News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.