विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में गैस आपूर्ति में तेजी, एक दिन में 24,459 घरेलू सिलिंडर वितरित; बैकलॉग कम करने के प्रयास जारी

Published: Fri, 20 Mar 2026 11:06 PM (IST)

देहरादून जिला प्रशासन ने एलपीजी आपूर्ति सामान्य करने के लिए तेजी से काम किया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर गठित टीमों ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। एलपीजी गैस आपूर्ति को सामान्य बनाने के लिए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को जिलेभर में वितरण व्यवस्था पर फोकस बढ़ा दिया।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर गठित क्षेत्रवार क्विक रिस्पांस टीमों ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर मांग, उपलब्धता और डिलीवरी व्यवस्था की समीक्षा की।

प्रशासन के अनुसार शुक्रवार को 24,459 घरेलू उपभोक्ताओं व 269 व्यावसायिक उपभोक्ताओं को भी सिलिंडर उपलब्ध कराए गए।

जिला प्रशासन का कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं तक शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित कराने और आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आने देने के लिए एजेंसियों की लगातार मानिटरिंग की जा रही है।

जिले में वर्तमान समय में 36,743 घरेलू एलपीजी सिलिंडर और 1,592 व्यावसायिक सिलिंडर स्टाक में उपलब्ध हैं, जिससे अगले चरण की आपूर्ति भी जारी रखी जा रही है।

हालांकि, पिछले दिनों बुकिंग साफ्टवेयर में तीन दिन तक रही तकनीकी समस्या के कारण आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई थी।

उस दौरान उपभोक्ताओं को मैन्युअल रजिस्टर के आधार पर गैस दी गई थी। अब लगभग 25 हजार से अधिक प्रविष्टियों को साफ्टवेयर में अपडेट किया जा रहा है, जिसके चलते घरेलू सिलिंडरों में करीब 93 हजार का बैकलाग दर्ज है।

प्रशासन के मुताबिक बैकलाग कम करने के लिए घरेलू और व्यावसायिक दोनों श्रेणियों में एलपीजी का लोड लगातार बढ़ाया जा रहा है।

इसके साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को गैस आपूर्ति से जुड़ी 26 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनका निस्तारण संबंधित एजेंसियों के स्तर पर कराया गया।

शिकायत के लिए नंबर

  • 1077, 0135-2626066, 2726066
  • वाट्सएप: 7534826066