गैस सिलेंडर फटा, घर का सामान हुआ खाक
रसोई गैस सिलेंडर फटने से झोपडीनुमा घर में आग लग गई। इससे भीतर रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
रायवाला (देहरादून)। रसोई गैस सिलेंडर फटने से झोपडीनुमा घर में आग लग गई। इससे भीतर रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
जानकारी के अनुसार सुबह दस बजे वैदिक नगर निवासी विक्रम चालक सुरेंदर सिंह ऑटो लेकर काम पर चला गया। उसकी पत्नी संतोष देवी भी दियाड़ी मजदूरी करने चली गयी। उनका सात साल का बेटा घर पर ही खेल रहा था।
बताया जा रहा है कि घर में जलते दिए से सामान में आग लगी। इसके बाद रसोई गैस सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली। इससे सिलेंडर फट गया। घर में रखे दूसरे सिलेंडर में भी लीकेज हो गया। इससे उसमे भी आग लग गई।
आसपास के लोगो ने आग बुझाने की कोशिश की। इस बीच अग्निशमन टीम भी मोके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान शोभा रावत ने घटना की सूचना तहसील प्रसासन को दी है।
पढ़ें-नैनीताल में भीषण आग से केएमवीएन का मुख्यालय हुआ खाक