Move to Jagran APP

गढ़वाली फिल्म खैरी का दिन का गीत किरतु प्रधान रिलीज Dehradun News

महेश्वरी फिल्म्स के बैनर तले निर्मित उत्तराखंडी फीचर फिल्म खैरी का दिन का गीत किरतु प्रधान... रिलीज किया गया। यह गीत पंचायत चुनाव पर आधारित है।

By BhanuEdited By: Published: Tue, 24 Sep 2019 12:38 PM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 01:06 PM (IST)
गढ़वाली फिल्म खैरी का दिन का गीत किरतु प्रधान रिलीज Dehradun News
गढ़वाली फिल्म खैरी का दिन का गीत किरतु प्रधान रिलीज Dehradun News

ऋषिकेश, जेएनएन। महेश्वरी फिल्म्स के बैनर तले निर्मित उत्तराखंडी फीचर फिल्म खैरी का दिन का गीत किरतु प्रधान... रिलीज किया गया। यह गीत पंचायत चुनाव पर आधारित है। जिसे लोक गायक धूम सिंह रावत ने स्वर दिया है। 

loksabha election banner

देहरादून रोड स्थित गढ़वाल महासभा कार्यालय में  कार्यक्रम की शुरुआत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजे सिंह नेगी, माहेश्वरी फिल्म्स के निर्माता निर्देशक अशोक चौहान एवं लोक गायक धूम सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया। 

फिल्म निर्माता निर्देशक अशोक चौहान ने बताया कि उनकी नवनिर्मित फिल्म खेरी का दिन में मुख्य किरदार की भूमिका प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता बलदेव राणा ने निभाई है। किरतु प्रधान गीत वर्तमान में चल रहे पंचायत चुनाव पर आधारित है।  उन्होंने बताया कि फिल्म की पृष्ठभूमि पारिवारिक, सामाजिक एवं राजनीतिक घटनाक्रम पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग टिहरी, उत्तरकाशी, मसूरी, चोपता के साथ ही दिल्ली एवं मुंबई में भी की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: टेलीविजन अभिनेत्री करिश्मा रावत ने बांटे अनुभव, जीवन को बताया संघर्षपूर्ण चक्र

फिल्म में लोक गायक धूम ङ्क्षसह रावत के साथ लोक गायिका मंजू सुंदरियाल ने मधुर आवाज दी है। फिल्म के अन्य गीतों में लोक गायक गजेंद्र राणा, मीना राणा, जितेंद्र पंवार, बीरेंद्र राजपूत, सूर्यपाल श्रीवान एवं राकेश राज ने आवाज दी है। बताया कि फिल्म के गीत डीएस भंडारी लिखे एवं संगीत अमित वी कपूर ने दिया है। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार सतेंद्र चौहान, अरुण नेगी, कुलदीप देवली, रीता भंडारी, जयदेव भट्टाचार्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: पिता और बेटी के बीच का प्यार दर्शाती है लिटिल बेबी, ट्रेलर किया लांच


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.