धूमधाम से मनाया अखिल गढ़वाल सभा का स्थापना दिवस
अखिल गढ़वाल सभा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
देहरादून, जेएनएन। अखिल गढ़वाल सभा का स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थापना दिवस पर सभा की ओर से कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ ही सभा से जुड़े पार्षदों को भी सम्मानित किया गया।
नगर निगम सभागार में आयोजित सभा के स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन राजपुर रोड विधायक खजानदास सहित सभा के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। जागर गायिक ा पद्मश्री बसंती बिष्ट ने जहां जागर प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया, वहीं लोक गायिका संगीता ढौंढियाल ने प्रसिद्ध गीत ढोल-दमौ बजी गेन प्रस्तुत कर सभागार में मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इसके अलावा आलोक मलासी ने गीत मेरी जन्मभूमि मेरी पहाड़, आस्था उनियाल ने नंदा गीत, नीता कुकरेती ने रेशमी रुमाल छुटी गे, प्रभा जुयाल ने मांगल के साथ सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर जमकर वाह-वाही लूटी। इसके के साथ ही सभा अध्यक्ष रोशन धस्माना, तारेश्वरी, नवनीत गैरोला ने भी गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद सभा की ओर से कर्मठ कार्यकर्ता रमेंद्र कोटनाला, सुलोचना भट्ट, कुलानंद घनशाला, मदन मोहन डुकलान, पंडित दामोदर सेमवाल, पंड़ित दिवाकर भट्ट के अतिरिक्त कुछ अन्य सदस्यों महापौर सुनील उनियाल गामा, दर्शन लाल बिंजोला, भूपेंद्र क ठैत, राजपाल सिंह पयाल, निदेश सती, रम्मू बुटोला को सम्मानित किया गया।
विधायक खजान दास ने उन्हें शॉल और सम्मान पत्र प्रदान किया। इस दौरान अध्यक्ष रोशन धस्माना, उपाध्यक्ष निर्मला बिष्ट, महासचिव गजेंद्र भंडारी, बीरेंद्र असवाल, प्रवक्ता अजय जोशी, प्रभा जुयाल आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: माउंट फोर्ट एकेडमी में संगीत एवं नृत्य विभाग शुरू, सुरलहरियों ने बांधा समा
यह भी पढ़ें: हृषिकेश बसंतोत्सव: सूर्य गायत्री की भजन प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध