Move to Jagran APP

गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ..

गणेश चतुर्थी से शुरू हुए गणपति महोत्सव के बाद इन दिनों पछवादून में गणपति विसर्जन की धूम है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 08:35 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 08:35 PM (IST)
गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ..
गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ..

संवाद सहयोगी, विकासनगर: गणेश चतुर्थी से शुरू हुए गणपति महोत्सव के बाद इन दिनों पछवादून में गणपति प्रतिमा का विधि विधान से विसर्जन किया जा रहा है। शनिवार को इप्का लेबोरेट्रीज व शिव मंदिर पांवटा रोड में स्थापित गणपति प्रतिमाओं का यमुना में विसर्जन किया गया। गणपति विसर्जन समागम के दौरान कीर्तन मंडली ने संकीर्तन का आयोजन किया। इप्का लेबोरेट्रीज परिसर से शुरू हुई शोभायात्रा सहसपुर, हरबर्टपुर विकासनगर होते हुए डाकपत्थर बैराज पहुंची, जहां प्रतिमा की पूजा व आरती कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विसर्जन किया गया। गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा में शामिल कंपनी के कर्मचारी भजनों पर नाचते झूमते रहे। शोभा यात्रा में कंपनी के प्रबंधक गो¨वद बजाज, संतोष डिमरी, दिलीप शर्मा, अर¨वद अग्रवाल, सीएम भंडारी, सीपी ¨सह, आस्तिक सिन्हा, राजेंद्र नेगी, जयवीर ¨सह, सचिन ¨सघल, नरेंद्र ¨सह बिष्ट आदि शामिल रहे।

loksabha election banner

शिव मंदिर पांवटा रोड हरबर्टपुर के तत्वावधान में गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन हर्षोल्लास के साथ रामपुर मंडी यमुना घाट पर किया गया। दूरदराज से आए सैंकड़ों भक्तों की मौजूदगी में गाजे बाजे के साथ विसर्जन के लिए गणपति की मूर्ति की परिक्रमा कराई गई। पुष्प वर्षा व गुलाल से गणेश मूर्ति का स्वागत किया गया। धार्मिक परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के उदघोष कर रहे थे। पूरे श्रद्धाभाव के साथ मूर्ति का विसर्जन किया गया। गणपति विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में राजपाल चौरसिया, सुनील गोगिया, संदीप अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, मीना शर्मा, संतोष रावत, नीरज शर्मा, विनोद कश्यप, जितेंद्र रावत आदि शामिल रहे।

--------

गणपति समागम का समापन

शिव मंदिर देहरादून रोड हरबर्टपुर में चल रहे दस दिवसीय गणपति समागम शनिवार को भजन संध्या के साथ समापन हो गया। रविवार को मूर्ति का विसर्जन विधि विधान के साथ यमुना में किया जाएगा। इससे पूर्व दस दिनों तक चले समागम में श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ कमाने के साथ ही प्रथम देवता गणपति से परिवार व क्षेत्र की खुशहाली की मन्नत मांगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.