विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ganga Water Level: सहायक नदियों में उफान से गंगा का जलस्तर बढ़ा, चेतावनी रेखा से महज 40 सेंटीमीटर नीचे

By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
Published: Fri, 04 Aug 2023 01:05 PM (IST)

Ganga Water Level ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से केवल 40 सेंटीमीटर नीचे है जिसमें लगातार वृद्धि जारी ...और पढ़ें

सहायक नदियों में उफान से गंगा का जलस्तर बढ़ा
सहायक नदियों में उफान से गंगा का जलस्तर बढ़ा

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: Ganga Water Level: पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा से गंगा के जलस्तर बढ़ने लगा है। ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से केवल 40 सेंटीमीटर नीचे है, जिसमें लगातार वृद्धि जारी है।

बीते दिनों बारिश थमने पर गंगा का जलस्तर घट गया था। मगर, बीती रात पर्वतीय क्षेत्रों में हुई भारी वर्षा के चलते गंगा की सहायक नदियों में उफान आ गया, जिससे ऋषिकेश में भी गंगा का जलस्तर लगातार वृद्धि करने लगा है।

चेतावनी रेखा से कुछ ही नीचे गंगा का जलस्तर

शुक्रवार सुबह जहां गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा 339.50 मीटर से करीब 60 सेंटीमीटर नीचे था, वहीं दोपहर तक जलस्तर में लगभग 20 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। दोपहर 12:00 गंगा का जलस्तर 339.10 मीटर पहुंच गया था।

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, जलस्तर लगातार बढ़ती जारी है। शाम तक गंगा का जलस्तर 20 से 30 सेंटीमीटर तक बढ़ सकता है।

गंगा का जलस्तर बढ़ने से ऋषिकेश तथा आसपास क्षेत्र में गंगा के पक्के घाट पानी में डूबने लगे हैं। ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट का मुख्य आरती स्थल भी जलमग्न हो गया है।