Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Rains: पहाड़ों पर बारिश से ऋषिकेश में गंगा फिर उफान पर, लोगों को अलर्ट कर रही पुलिस

    Updated: Thu, 01 Aug 2024 12:22 PM (IST)

    Ganga water Level in Rishikesh उत्‍तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के कारण गंगा की सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ गया। जिसके चलते ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से .20 मीटर ऊपर आ गया है। हालांकि अभी खतरे की रेखा (340.50) से नीचे है लेकिन जल स्तर में लगातार आंशिक वृद्धि दर्ज की जा रही है।

    Hero Image
    Ganga water Level in Rishikesh: जल स्तर में लगातार आंशिक वृद्धि। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। Ganga water Level in Rishikesh: ऋषिकेश में गंगा फिर उफान पर आती नजर आ रही है। पर्वतीय क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के कारण गंगा की सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ गया। जिसके चलते ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से .20 मीटर ऊपर आ गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस की टीम त्रिवेणी घाट समेत आसपास गंगा के तटीय इलाकों में मौजूद लोगों को अलर्ट कर रही है। गुरुवार की सुबह 8:00 बजे ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर 339.70 मीटर दर्ज किया गया। जो कि चेतावनी रेखा (339.50) से दशमलव 20 मीटर अधिक है। हालांकि, अभी खतरे की रेखा (340.50) से नीचे है, लेकिन जल स्तर में लगातार आंशिक वृद्धि दर्ज की जा रही है।

    हाइवे किनारे पेड़ गिरा

    बुधवार देर शाम तेज वर्षा के दौरान खांड गांव रायवाला के निकट हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर किनारे की तरफ एक पेड़ गिर गया। मोतीचूर के रेंज अधिकारी महेश सेमवाल ने बताया कि पेड़ को हटवा दिया गया है। राजमार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चालू है।