गंगा क्याक महोत्सव का देवप्रयाग में 17 को होगा आगाज
प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला गंगा क्याक महोत्सव इस वर्ष 17, 18 और 19 फरवरी को देवप्रयाग में आयोजित किया जाएगा।
By Edited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 03:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला गंगा क्याक महोत्सव इस वर्ष 17, 18 और 19 फरवरी को देवप्रयाग में आयोजित किया जाएगा। पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित होने वाले इस गंगा क्याक महोत्सव में इस बार सात लाख रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। गुरुवार को नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती के सभागार में गंगा क्याक महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष भीत ¨सह चौहान और सचिव हरेंद्र रावत ने महोत्सव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सातवां गंगा क्याक महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष भी देवप्रयाग में भगीरथी नदी से देवप्रयाग संगम तक 350 मीटर लंबे रेपिड में गंगा क्याक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह रेपिड विश्वस्तरीय श्रेणी का क्लास-4 का रेपिड है। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव में प्रोफेशनल, बिग्नर्स और महिला वर्गों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। गंगा क्याक महोत्सव में चार प्रतियोगिताएं प्रमुख हैं, जिनमें ¨प्रट, जाइंट स्लालोम, बोटर क्रॉस व मास बोटर क्रॉस प्रतिस्पर्धा शामिल है। सभी प्रतिस्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया जाएगा, जिसे एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वहीं एक भारतीय खिलाड़ी को बेस्ट इंडियन पैडलर चुना जाएगा, जिसे पचास हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्याक महोत्सव में कुल सात लाख रुपये के नकद पुरस्कार दिये जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार करीब सौ से अधिक प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं, जिनमें अच्छी संख्या में विदेशी क्याकर्स भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गंगा क्याक महोत्सव एक विश्वस्तरीय इवेंट बन गया है, इसके माध्यम से कई युवाओं ने विश्वस्तर पर पहचान बनाई है। प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के सह सचिव संदीप राणा, विशाल भंडारी आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें