मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की गंगा आरती
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी के साथ परमार्थ निकेतन पहुंचे और मां गंगा की आरती कर आशीर्वाद लिया।
ऋषिकेश, [जेएनएन]: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी के साथ परमार्थ निकेतन पहुंचे और मां गंगा की आरती कर आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व उन्होंने वाटर ब्लेसिंग सेरेमनी कर विश्वशांति और हरित क्रांति का संकल्प भी लिया।
बीते रोज को परमार्थ निकेतन पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व उनकी धर्मपत्नी साधना चौहान ने परमार्थ गुरुकुल के ऋषिकुमारों के साथ परमार्थ तट पर गंगा आरती में भाग लिया। इससे पूर्व उन्होंने आश्रम परिसर का भ्रमण कर आश्रम परिवार द्वारा चलाए जा रहे अभियानों और कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि समूचा आश्रम परिवार विश्व को एकता और हरियाली के रंग से जोड़ने का प्रयास कर रहा है।
यदि सब पर्यावरण और ईश्वर से जुड़ जाते हैं तो समूचे विश्व में हरित क्रांति अवश्य आएगी। गंगा आरती के पश्चात आश्रम परिवार की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को शिवत्व का प्रतीक रुद्राक्ष का पौधा भी भेंट किया गया।
यह भी पढ़ें: दिव्यता और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत है गंगा: दीपिका पादुकोण
यह भी पढ़ें: स्वामी चिदानंद सरस्वती को न्यूयार्क में किया गया सम्मानित