Move to Jagran APP

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उनके उत्तराधिकारी देश की हैं धरोहर: प्रेमचंद अग्रवाल

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उनके उत्तराधिकारी देश की धरोहर है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 03:19 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 03:19 PM (IST)
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उनके उत्तराधिकारी देश की हैं धरोहर: प्रेमचंद अग्रवाल
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उनके उत्तराधिकारी देश की हैं धरोहर: प्रेमचंद अग्रवाल

ऋषिकेश, जेएनएन। स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकार कल्याण समिति के तत्वावधान में श्री कबीर चौरा आश्रम में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्‍ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उनके उत्तराधिकारी देश की धरोहर है।

loksabha election banner

उन्‍होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में उत्तराखंड की महान भूमिका रही है। यहां के दर्जनों स्थलों पर बलिदान की गौरव गाथा रची गई हैं। महान स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अपना नाम अंकित कराया है।

उन्‍होंने कहा कि राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार राज्य की धरोहर है। इस धरोहर का सरंक्षण व देखरेख हम सब की प्राथमिकता है। 

इस दौरान विधायक महेंद्र भट्ट, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान, महेंद्र प्रदीप दास, कैप्टन दलवीर सिंह राणा, राजेंद्र सिंह बिष्ट, संदीप शास्त्री, संजय शास्त्री, उषा रावत, अजीत कुमार शर्मा, भारत भूषण, डॉ.एमआर सकलानी, मुकेश नारायण, कमलेश प्रसाद रतूड़ी आदि सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में सरदार दर्शन सिंह, स्वरूप सिंह, आनंद सिंह बिष्ट, देवी भूषण, साधु सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: महिलाओं की शिकायतें 90 दिनों में निपटाएगा यह शी-बॉक्स, जानिए कैसे

यह भी पढ़ें: नए साल पर दो लाख से ज्यादा कार्मिकों को एरियर और भत्तों की सौगात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.