मकान दिलाने के नाम पर महिला से 84 लाख की धोखाधड़ी
मकान बेचने के नाम पर महिला के साथ 84 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। महिला की शिकायत पर एक महिला और उसकी सहयोगी के खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
देहरादून, [जेएनएन]: मकान बेचने के नाम पर महिला के साथ 84 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। महिला की शिकायत पर एक महिला और उसकी सहयोगी के खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
राजपुर पुलिस के अनुसार, ढाक पट्टी क्षेत्र में प्लीजेंट वैली राजपुर रोड निवासी मकान मालिक आशा रंधावा पत्नी स्व. बलवीर सिंह का मकान है। आशा ने प्रियंका नौडियाल पत्नी इंद्रमणि नौडियाल निवासी वसंत विहार, सहारनपुर को बेचने का एग्रीमेंट किया।
एग्रीमेंट के बाद प्रियंका ने 84 लाख 50 हजार रुपये का भुगतान भी कर दिया। मगर बाद में आशा ने मकान किसी और को बेचने का एग्रीमेंट कर लिया और उससे भी पैसे ले लिए।
आरोप है कि इसके बाद प्रियंका ने रकम वापस मांगी तो आशा और उसके सहयोगी अरविंद कुमार निवासी जाखन ने उसे धमकी देना शुरू कर दिया। पूर्व में इसकी शिकायत एसआईटी (भूमि) की गई। एसआईटी ने शुरुआती जांच में आरोप सही पाए।
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन लॉटरी में लग्जरी कार निकलने का दिया झांसे, ठगे इतने लाख रुपये
यह भी पढ़ें: एक महिला ने किट्टी के नाम पर 1.35 लाख की ठगी की
यह भी पढ़ें: मकान दिलाने के नाम पर महिला कांस्टबल से पांच लाख की धोखाधड़ी