विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में निवेश के नाम पर 36 लाख की धोखाधड़ी, 7 आरोपित नामजद

Published: Thu, 28 May 2026 09:58 PM (IST)

कुछ व्यक्तियों ने निवेश पर चार गुना मुनाफा देने का झांसा देकर 15 लोगों से 36 लाख रुपये की ठगी ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। कुछ व्यक्तियों ने विभिन्न कंपनियां बनाकर निवेश कर चार गुना मुनाफा देने का झांसा देकर 15 लोगों से 36 लाख रुपये ठग लिए। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के दो व्यक्तियों सहित सात आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में जगेश गर्ग निवासी करनपुर ने बताया कि आरोपितों ने सहारनपुर रोड पर डीवीएस हुड्डा टावर में कार्यालय खोला है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित संजीव देशवाल निवासी गांव फर्शमाजरा सीवन, जिला कैथल (हरियाणा) मैनेजिंग डायरेक्टर डीवीएस वेंचर्स, धर्मपाल मोगा निवासी फिरोजपुर सीवन वर्तमान निवासी सन सिटी, कैथल (हरियाणा) प्रमोटर डीवीएस वेंचर्स, आरोही मलिक उर्फ अंजली सीइओ डीवीएस वेंचर्स हुड्डा टावर, सहारनपुर रोड व कंपनी के कुछ प्रमोटर जिसमें नरेंद्र गर्ग, संजीव पुंडीर, परमप्रीत मारवाह व नवीन लोगों को गुमराह करते हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपितों ने चार कंपनियां बनाई हुई हैं। वह निवेश की गई रकम को चार गुना करने का लालच देकर लोगों से निवेश करवाते हैं। उनके साथ के करीब 15 लोग इस धोखाधड़ी में फंस गए हैं।

आरोपितों ने पांच साल में रकम चार गुना करने का लालच देने पर डीवीएस वेंचर्स नाम की कंपनी के अकाउंट में साल 2023 में लगभग 36 लाख रुपये की धनराशि जमा कराई। कंपनी ने उनकी टीम को सिर्फ 5-6 महीने तक ही पैसे वापस किए और इसके बाद पैसे देने बंद कर दिए।

इस मामले में जब उन्होंने शिकायत की तो उन्होंने पेमेंट अदा करने के लिए मूल राशि के चेक दिए और ब्याज बाद में देने वादा किया, लेकिन सभी चेक बाउंस हो गए। उनके अलावा कई अन्य लोग हैं, जिनसे आरोपितों ने निवेश का झांसा देकर ठगी की है।

आरोपितों के विदेश भागने का जताया अंदेशा

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित बार-बार विदेश जाते हैं, ऐसे में उनक विदेशों में भी अकाउंट हो सकते हैं। इसलिए उनके पासपोर्ट जब्त करके विदेश जाने पर रोक लगाई जाए।

बताया कि आरोपितों ने लोगों से करोड़ों रुपये ठगकर हरियाणा (कैथल) व देहरादून में बड़ी संख्या प्लाट, दुकान, मकान, कोठियां खरीद रखी हैं, इनकी जांच की जानी चाहिए।

पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसांई ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- देहरादून में चीनू पंडित का गुर्गा तमंचे के साथ गिरफ्तार, साथी भी पकड़ा गया

यह भी पढ़ें- देहरादून जेल में बंद आरोपित की पत्नी से 30 लाख की रंगदारी, घर के बाहर की फायरिंग