Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lockdown: विकासनगर में लॉकडाउन के उल्लंघन पर चार गिरफ्तार, जमानत पर रिहा Dehradun News

    By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
    Updated: Wed, 01 Apr 2020 11:50 AM (IST)

    विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में लॉकडाउन उल्लंघन कर सड़क पर घूमते चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी को मुकदमा दर्ज कर घंटों तक थाने में बैठाने के बाद जमानत पर रिहा किया गया।

    Lockdown: विकासनगर में लॉकडाउन के उल्लंघन पर चार गिरफ्तार, जमानत पर रिहा Dehradun News

    देहरादून, जेएनएन। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में लॉकडाउन उल्लंघन कर सड़क पर घूमते चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर घंटों तक थाने में बैठाने के बाद जमानत पर रिहा किया गया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने जगह जगह चेकिंग के दौरान 24 वाहनों का एमवी एक्ट में चालान काटे, साथ ही चार वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की। पुलिस की सख्ती से नियम तोड़ने वालों में हड़कंप की स्थिति रही।

    लॉकडाउन में सुबह सात से एक बजे तक आवश्यक सामान खरीदने की छूट के बाद भी कुछ लोग घरों में रहने को तैयार नहीं हैं। ऐसे नियम तोड़ने वाले लोगों पर पुलिस सख्ती बरत रही है। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन कर रोड पर घूमते चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया और चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर थाने में बैठाया। वहीं बेवजह घूमने वाले लोगों के 24 वाहनों के चालान काटकर चार को सीज किया।

    इसी तरह विकासनगर, सहसपुर, कालसी, सेलाकुई में पुलिस की सख्ती के चलते दिल्ली यमुनोत्री, देहरादून पांवटा हाइवे समेत ग्रामीण इलाकों के गलियों में भी सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस के सख्त रवैये को लेकर अधिकांश लोग घरों में ही रहे।

    कोरोना के प्रति अफवाह फैलाने पर एक गिरफ्तार

    सोशल मीडिया पर कोरोना के प्रति अफवाह फैलाने के उद्देश्य से एक युवक की ओर से की गई पोस्ट पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धारा में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू की है। 

    पुलिस के अनुसार कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने को चल रहे लॉकडाउन के दौरान लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी दौरान सहसपुर थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह नेगी सिपाही प्रवीण कुमार के साथ भ्रमण पर थे। 

    यह भी पढ़ें: दून में लॉकडाउन के उल्लंघन में 200 से ज्यादा मामले दर्ज Dehradun News

    उन्हें सूचना मिली कि 29 मार्च को आजम उर्फ सोनू निवासी ग्राम शंकरपुर हूकूमतपुर ने अपने फोन से सोशल मीडिया (वाट्सएप ग्रुप) पर एक मैसेज फारवर्ड किया है। इसमें उसने करोनो वायरस महामारी के संक्रमण के दृष्टिगत जनता में भय उत्पन्न करने व राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले शब्द लिखे थे।

    यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस सख्त, छह गिरफ्तार; दो वाहन सीज

    comedy show banner
    comedy show banner