पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने रखी सशक्त भारत की नींव
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर ऋषिकेश विधानसभा के कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने नगर निगम स्थित राजीव गांधी पार्क में राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनकों भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर ऋषिकेश विधानसभा के कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने नगर निगम स्थित राजीव गांधी पार्क में राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनकों भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी ने भारत में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की नींव रखकर भारत को नई दिशा दी। उनकी संपूर्ण जीवन यात्रा मानवता, सहजता, सरलता की परिचायक है। राष्ट्रहित उनके चितन के केंद्र में था। प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा व महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि राजीव गांधी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने मोबाइल क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ किया जो आज देश के लिये मील का पत्थर साबित हो रहे हैं । कार्यक्रम में अरविन्द जैन, प्रदीप जैन, मदन नागपाल, सतीश शर्मा, पार्षद राकेश मिया, पार्षद राधा रमोला, पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, पूर्व पार्षद मधु मिश्रा, पार्षद विजय लक्ष्मी शर्मा, पार्षद जगत नेगी, पार्षद भगवान सिंह, प्रदेश सचिव विजय पाल रावत, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, प्यारे लाल जुगरान आदि कांग्रेस कार्यकत्र्ता मौजूद थे।
------------
पूर्व पीएम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
डोईवाला: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। डोईवाला के राजीव नगर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि राजीव गांधी सूचना क्रांति के जनक थे। उन्होंने पंचायत राज को सुदृढ़ करने व 18 वर्ष के नवयुवकों को वोट का अधिकार दिया। वह आधुनिक भारत के निर्माता थे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री, गन्ना समिति के अध्यक्ष मनोज नौटियाल, सभासद गौरव मल्होत्रा, भारत भूषण कौशल, शेर सिंह पाल, दीपक प्रजापति, शिवराम आदि मौजूद रहे।