विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा-चार साल का कार्यकाल जिताएगा सल्ट उपचुनाव

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 14 Apr 2021 11:09 AM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने अपने चार साल के कार्यकाल में किए कार्यों को गिनाते हुए इसी के आधार पर ...और पढ़ें

देहरादून के परेड ग्रांउड स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत।
देहरादून के परेड ग्रांउड स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत।

जागरण संवाददाता, देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने चार साल के कार्यकाल में किए कार्यों को गिनाते हुए इसी के आधार पर सल्ट चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल से जनता के बीच सकारात्मक संदेश गया। जो आगामी चुनावों में भाजपा की सफलता का आधार बनेगा।

मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री ने जनता से मिलने के लिए नेहरू कॉलोनी में कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चार साल में उनके नेतृत्व में सरकार ने सल्ट विधानसभा क्षेत्र में काफी विकास कार्य किए हैं। उनकी बदौलत निश्चित तौर पर भाजपा सल्ट विधानसभा का उपचुनाव जीतेगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर पार्टी चुनाव प्रचार के लिए उनका कार्यक्रम तय करती है तो वह जरूर जाएंगे। उन्होंने प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्र और हिंदू नव वर्ष के साथ ही वैशाखी की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, महापौर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली, खजान दास, पूर्व दायित्वधारी दीप्ती रावत, अनिल गोयल, राजेश शर्मा, रविंद्र कटारिया आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-सल्ट उपचुनाव में डोर-टू-डोर जनसंपर्क में कांग्रेस ने झोंकी ताकत

'मेरे फैसलों में मामूली बदलाव'

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार की ओर से उनके फैसले पलटने को लेकर हल्ला ज्यादा हो रहा है, जबकि फैसलों में मामूली बदलाव ही हुआ है। चारधाम देवस्थानम बोर्ड में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अगर जनहित में सरकार कोई बदलाव करती है तो उसमें कोई बुराई नहीं है। 

यह भी पढ़ें-सल्ट उपचुनाव : भाजपा ने झोंकी ताकत, 15 को सल्ट में सीएम की जनसभा

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें