Move to Jagran APP

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बोले, भाजपा असफलता छिपाने को बदल रही मुख्यमंत्री

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा असफलता छिपाने को मुख्यमंत्री बदल रही है। उन्‍होंने कहा कि उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत तीरथ सिंह कर्नाटक में बीएस येदुरप्पा के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को हटाना इसके ताजा उदाहरण हैं।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 13 Sep 2021 12:32 PM (IST)Updated: Mon, 13 Sep 2021 12:32 PM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बोले, भाजपा असफलता छिपाने को बदल रही मुख्यमंत्री
नगर निगम टाउन हाल में प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग द्वारा आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत।

जागरण संवाददाता, देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने भाजपा पर हमला बोला। कहा कि भाजपा अपनी असफलता को छिपाने के लिए राज्यों में मुख्यमंत्री बदल रही है। उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह, कर्नाटक में बीएस येदुरप्पा के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को हटाना इसके ताजा उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री को बदलने से भाजपा का सिमटता जनाधार लौटने वाला नहीं है।

loksabha election banner

रविवार को नगर निगम सभागार में प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग की ओर से आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी सरकार के कार्यों को गिनाते हुए आह्वान किया कि भाजपा के दुष्प्रचार का तर्कों के साथ जवाब दें। भाजपा ने प्रदेश में बेरोजगारी दर को काफी बढ़ा दिया है। कांग्रेस की सरकार में विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की गईं व विभिन्न वर्गों के लिए योजनाएं चलाई गई थीं, उन्हें वर्तमान सरकार में बंद कर दिया गया है। सम्मेलन के संयोजक विचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रदीप जोशी ने शिक्षकों और कर्मचारियों की प्रमुख समस्याएं रखीं। सम्मेलन में बड़ी संख्या में शिक्षकों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों व बुद्धिजीवियों ने प्रतिभाग कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस विचार विभाग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. जया शुक्ला, राष्ट्रीय संयोजक रघुनंदन त्यागी, पूर्व विधायक राजकुमार, बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल, ग्रुटा सचिव डा. डेके त्यागी, सुजाता पाल, प्रभूलाल बहुगुणा, श्याम सिंह चौहान, रोबिन त्यागी, विनीत भट्ट आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल बोले, याचिका मिलने के बाद होगा सदस्यता पर निर्णय

असफल भाजपा कारपोरेट के सहारे : गोदियाल

सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि असफल केंद्र सरकार कारपोरेट के सहारे चल रही है। प्रदेश में भूमाफिया के सहारे सरकार संचालित हो रही है। सरकार का राज्य के अफसरों पर कोई नियंत्रण नहीं है।

यह भ पढ़ें:- Uttarakhand Politics: छिटके कार्यकर्त्‍ताओं की बिना शर्त होगी भाजपा में एंट्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.