Move to Jagran APP

उत्तराखंड: पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात का बड़ा कदम, ठुकराया कांग्रेस घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष पद

Uttarakhand Assembly Election उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया है। इस संबंध में उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को भी सूचित कर दिया है।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 10:16 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 10:05 PM (IST)
उत्तराखंड: पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात का बड़ा कदम, ठुकराया कांग्रेस घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष पद
पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लेने से किया मना।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Assembly Election  प्रदेश कांग्रेस में हालिया बदलाव से पार्टी के भीतर असंतोष सतह पर भी दिखने लगा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवप्रभात ने मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लेने से इन्कार कर दिया। उन्होंने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को दूरभाष पर इसकी जानकारी भी दी। नवप्रभात संगठन में हालिया बदलाव से नाखुश हैं।

loksabha election banner

कांग्रेस हाईकमान ने बीते रोज प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए प्रीतम सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर नेता प्रतिपक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। पार्टी ने साथ में 10 कमेटी भी गठित की हैं। इनमें से एक मेनिफेस्टो कमेटी का अध्यक्ष पूर्व मंत्री नवप्रभात को बनाया गया है। इसके अतिरिक्त उन्हें कोर कमेटी में बतौर सदस्य शामिल किया गया है। पार्टी के इस फैसले से नाखुश नवप्रभात ने शुक्रवार सुबह नई जिम्मेदारी लेने से इन्कार कर दिया।

नवप्रभात ने कहा कि प्रदेश में जिसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाना है, मेनिफेस्टो कमेटी की जिम्मेदारी तय करने का अधिकार भी उन्हें ही होना चाहिए। उन्होंने अपने फैसले की जानकारी प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को भी दूरभाष पर दी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवप्रभात छोटे राज्य में पांच अध्यक्ष बनाने के फैसले से नाखुश नजर आ रहे हैं। उनके नजदीकी सूत्रों की मानें तो पार्टी के इस फैसले को वह खींचतान बढ़ने के तौर पर देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Assembly Election 2022: चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, 10 समितियां घोषित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.