Move to Jagran APP

स्वच्छ भारत मिशन: गुरुद्वारे से बद्रीश कालोनी तक जाली और पुश्ते का लोकार्पण

स्वच्छ भारत मिशन के तहत रायपुर विधानसभा क्षेत्र मे नाले के किनारे लगाई जाली और पुश्ते का महापौर सुनील उनियाल गामा ने शनिवार को लोकार्पण किया। वर्षों से चली आ रही मांग पूरी होने पर स्थानीय जन की ओर से महापौर को सम्मानित किया गया।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 01:57 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 01:57 PM (IST)
स्वच्छ भारत मिशन: गुरुद्वारे से बद्रीश कालोनी तक जाली और पुश्ते का लोकार्पण
गुरुद्वारे से बद्रीश कालोनी तक जाली और पुश्ते का लोकार्पण। जागरण

जागरण संवाददाता, देहरादून। स्वच्छ भारत मिशन के तहत रायपुर विधानसभा क्षेत्र मे नाले के किनारे लगाई जाली और पुश्ते का महापौर सुनील उनियाल गामा ने शनिवार को लोकार्पण किया। वर्षों से चली आ रही मांग पूरी होने पर स्थानीय जन की ओर से महापौर को सम्मानित किया गया। 

loksabha election banner

रायपुर क्षेत्र के वार्ड-48 बद्रीश कालोनी में नाले की वजह से स्थानीय जन काफी परेशान थे। गंदगी तो रहती ही थी, इसके अलावा बरसात में जलभराव की समस्या भी पैदा हो जाती थी। करीब दो दशक से स्थानीय जन इसे लेकर नगर निगम में अर्जी दे रहे थे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। कुछ माह पूर्व जब महापौर ने क्षेत्र का दौरा किया था तो उनके सामने यह समस्या उठाई गई। महापौर ने तत्काल यहां जाली लगाने और पुश्ते का निर्माण कराने के आदेश दिए थे। यह कार्य स्वच्छ भारत मिशन के तहत अंबीवाला गुरुद्वारा से लेकर बद्रीश कालोनी के मंदिर तक कराया गया। शनिवार को महापौर गामा ने क्षेत्रीय पार्षद कमली भट्ट और आमजन की मौजूदगी में इसका लोकार्पण किया।

इस दौरान महापौर ने कहा कि निगम पूरी प्रतिबद्धता से देहरादून महानगर के विकास कार्यों एवं स्वच्छ व सुंदर दून के मिशन को साकार करने के लिए कार्य कर रहा। इसका उदाहरण वर्षों से अंधेरों में जीने को मजबूर चाय बागान के क्षेत्रवासियों को निगम की ओर से दी गई 120 एलईडी स्ट्रीट लाइटों की सौगात से पता लगाया जा सकता है। निगम लगातार शहर में विकास कार्य करा रहा है। महापौर ने क्षेत्रवासियों से स्वच्छता के प्रति अधिक सजगता लाने के विषय पर भी जोर दिया।

अपने संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि हम अपने आसपास स्वच्छता के प्रसार को सुनिश्चित करेंगे तो निश्चित रूप से स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में अच्छी रैंकिंग के साथ राष्ट्रीय स्तर पर एक सकारात्मक पहचान भी अपने शहर को देंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रणजीत भंडारी, मंडल महामंत्री गणेश सिलमाणा, प्रकाश उनियाल और बद्रीश कालोनी विकास समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड बनने के लिए जो मांगें उठाई गई थी, वह आज भी अधूरी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.