Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में ठंड की परीक्षा लेगा मौसम, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की चेतावनी

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sat, 24 Nov 2018 08:34 PM (IST)

    मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले 24 घंटे में उत्तराखंड के मैदान में उथला कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। इससे सर्दी में ...और पढ़ें

    Hero Image
    उत्तराखंड में ठंड की परीक्षा लेगा मौसम, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की चेतावनी

    देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र में उथला कोहरा व पहाड़ में सुबह एवं शाम को कड़ाके की ठंड परीक्षा ले सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले 24 घंटे में मैदान में उथला कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। जबकि, राज्य में मौसम साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कोहरे के कारण मैदानी क्षेत्रों में ट्रेनों का आवागमन व यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार की सुबह मौसम के लिहाज से कुछ सुकून भरी रही है। गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय जनपदो में सुबह से धूप खिल गई। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय कहीं कहीं हल्का कोहरा था, जो दिन चढ़ने के साथ खत्म हो गया और धूप से लोगों को राहत मिली।  

    मौसम विभाग के मुताबिक कोहरे की मार बढ़ेगी। अगले चौबीस घंटों में  देहरादून, हरिद्वार, रुड़की व ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं कोहरे की संभावना है। इस दौरान दून में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 व 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दून में मौसम साफ रहेगा।

    पहाड़ों में चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री की ऊंची चोटियों पर बर्फ जमा होने के कारण सुबह एवं शाम को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां इस दौरान तापमान शून्य के आसपास बना रहता है। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 

    राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आने वाले दो दिनों में पहाड़ों में न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री की कमी आ सकती है। फिलहाल प्रदेश में शुष्क मौसम बना रहेगा।

    यह भी पढ़ें: चारधाम में बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानी क्षेत्रों में बढ़ेगी सर्दी

    यह भी पढ़ें: चारों धाम में बर्फबारी, निचले स्थानों में बारिश और ओलावृष्टि; ठंड में हुआ इजाफा

    यह भी पढ़ें: बदरीनाथ की चोटियों में बर्फबारी, दून में एक सप्ताह में गिरा इतना पारा