महिला ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हल्द्वानी, [जेएनएन]: कठघरिया निवासी महिला ने 16 सितंबर को मुखानी थाना पुलिस को तहरीर देते हुए अपने ससुर पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मेडिकल रिपोर्ट मे इसकी पुष्टि होने के बाद मंगलवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला ने तहरीर मे लिखा है कि 10 साल पूर्व उसका विवाह हुआ था। साल भर से पति से विवाद चल रहा है। तभी से पति दूसरी महिला के साथ किराये का कमरा लेकर रह रहा है और बेटे को भी साथ ले गया है। महिला सेल हल्द्वानी मे उनके विवाद पर काउंसलिंग भी चल रही है।
यही नहीं इस बीच ससुर ने पति को भी संपत्ति से बेदखल कर दिया है। 15 सितंबर की रात ससुर उसके कमरे मे दाखिल हुआ और दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी कमाल हसन ने बताया कि मामले की जांच कराई गई। मेडिकल रिपोर्ट मे भी पुष्टि होने के बाद मंगलवार को आरोपी ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: दोस्ती कर किया दुष्कर्म, फिर शादी के बाद घर से निकाला
यह भी पढ़ें: चंपावत में बिन ब्याही नाबालिग ने दिया शिशु को जन्म