सीबीएसई की अंक तालिका पर नहीं लिखा जाएगा 'फेल'
जागरण संवाददाता देहरादून केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं और 12वीं की अंक तालिका में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। यह बदलाव अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए होगा। बोर्ड ने फेल शब्द को अंक तालिका से हटाने को लेकर विचार किया है। इसके लिए सभी सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यो से किसी अन्य शब्द के इस्तेमाल करने को लेकर सुझाव मागे हैं। जिसमें कहा गया है कि शब्द ऐसा होना चाहिए जिससे बच्चों के मन में नकारात्मकता ना आए। उन्हें असफल होने का पता चले पर भविष्य में सफल होने का उत्साह भी बना रहे।
जागरण संवाददाता, देहरादून: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं और 12वीं की अंक तालिका में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। यह बदलाव अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए होगा। बोर्ड ने फेल शब्द को अंक तालिका से हटाने को लेकर विचार किया है। इसके लिए सभी सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यो से किसी अन्य शब्द के इस्तेमाल करने को लेकर सुझाव मागे हैं। जिसमें कहा गया है कि शब्द ऐसा होना चाहिए, जिससे बच्चों के मन में नकारात्मकता ना आए। उन्हें असफल होने का पता चले, पर भविष्य में सफल होने का उत्साह भी बना रहे।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार अंकतालिका में फेल शब्द अक्सर बच्चे को असफलता का अहसास कराता है। अगर एक बार बच्चे को असफल होने का अहसास हो जाए, तो ऐसे में बच्चों को उस स्थिति से निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है। बच्चा अवसाद में जा सकता है, जिससे उसके अंदर आगे भविष्य में भी कुछ नहीं कर पाने का भाव आ जाता है।
ऐसे में बच्चों को उत्साह बनाए रखने की जरूरत है। इसलिए यह प्रस्ताव रखा गया है कि अंकतालिका में फेल शब्द को हटाकर कोई दूसरा शब्द लिखा जाए, जिससे बच्चों पर नकारात्मक असर न पड़े।
बता दें, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सफल और असफल दोनों ही छात्रों का रिजल्ट जारी करता है। साथ ही इसमें वो छात्र भी शामिल होते हैं, जो एक या दो विषय में फेल हो जाते हैं और उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होना होता है। लेकिन अब अनुत्तीर्ण होने वाले छात्रों की अंकतालिका में फेल शब्द नहीं लिखा जाएगा।