Move to Jagran APP

5/8 गोरखा राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने मनाया स्थापना दिवस

देहरादून में 5/8 गोरखा राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने बटालियन का 78वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 06:52 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 06:52 PM (IST)
5/8 गोरखा राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने मनाया स्थापना दिवस
5/8 गोरखा राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने मनाया स्थापना दिवस

देहरादून, जेएनएन। 5/8 गोरखा राइफल्स (सिरमौर राइफल्स) के पूर्व सैनिकों ने बटालियन का 78वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजित किया गया।  

loksabha election banner

सरस्वती शिक्षा सदन चंद्रबनी में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सुबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन भगवान सिंह थापा ने मुख्य अतिथि वीर नारी विष्णु माया गुरुंग को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

राष्ट्रगान के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें पूर्व सैनिक व उनके परिवार के सदस्यों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मीडिया प्रभारी ऑनरेरी लेफ्टिनेंट तिलक राज गुरुंग ने बताया कि स्वतंत्रता पूर्व यह बटालियन ब्रिटिश सेना की इंफेंट्री रेजिमेंट थी। जिसका गठन 15 मार्च 1941 को किंग एडवर्ट द्वितीय के समय लेफ्टिनेंट कर्नल ओडीटी लोवेट ने देहरादून में किया गया था। स्वतंत्रता के बाद 17 फरवरी 1948 को आठ गोरखा राइफल्स की पांचवीं बटालियन के रूप में यह भारतीय सेना का हिस्सा बनी। बटालियन ने न केवल रण, बल्कि खेल के मैदान में भी बहुत नाम कमाया है। बटालियन के दो खिलाड़ियों को बॉक्सिंग और आर्चरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। 

कार्यक्रम के दौरान वीर नारियों एवं वरिष्ठ पूर्व सैनिका को सम्मानित किया गया। इस दौरान रिटायर्ड कर्नल दीपक कुमार पुन, देव कुमार गुरुंग, लेफ्टिनेंट कर्नल नारायण सिंह थापा, युवराज लामा, सुबेदार मेजर एवं ऑनरेरी कप्तान भगवान सिंह थापा, प्रेम फुला थापा, दुर्गा बहादुर थापा, राम सिंह थापा, हेम बहादुर गुरुंग, प्रेम बहादुर गुरुंग, दीपक सिंह थापा, कुम्बा सिंह थापा, धन बहादुर थापा, हवलदार अमर थापा, नायक अर्जुन सिंह राणा आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: गढ़वाल राइफल्स के गौरवशाली इतिहास की सराहना की

यह भी पढ़ें: देश रक्षा की कसम लेकर भारतीय थल सेना का अभिन्न अंग बने 208 जवान

यह भी पढ़ें: देश की आन-बान-शान की रक्षा करने की खाई कसम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.