Move to Jagran APP

निर्भया के दरिंदों को फांसी पर बोले डॉक्टर विपुल कंडवाल, आज मिली मन को शांति

निर्भया के दरिंदों को फांसी पर बोले निर्भया का इलाज करने वाले डॉक्टर विपुल कंडवाल बोले आज उनके मन को शांति और बहुत सुकून मिला है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 20 Mar 2020 11:14 AM (IST)Updated: Fri, 20 Mar 2020 09:23 PM (IST)
निर्भया के दरिंदों को फांसी पर बोले डॉक्टर विपुल कंडवाल, आज मिली मन को शांति
निर्भया के दरिंदों को फांसी पर बोले डॉक्टर विपुल कंडवाल, आज मिली मन को शांति

देहरादून, जेएनएन। निर्भया के दरिंदों को फांसी पर बोले निर्भया का इलाज करने वाले डॉक्टर विपुल कंडवाल बोले आज उनके मन को शांति और बहुत सुकून मिला है। हर अन्याय और दुष्कर्मी के साथ इसी तरह की सजा होनी चाहिए। इससे लोगों का न्यायपालिका पर विश्वास बढ़ेगा। साथ ही दुष्कर्मियों के मन में खौफ होगा।

loksabha election banner

डॉ कंडवाल ने बताया कि निर्भया को इलाज के लिए सफदगंज अस्पताल लाया गया। उस वक्त इमरजेंसी में उनकी नाइट ड्यूटी थी। उन्होंने बताया कि जब युवती का इलाज किया तो उनका दिल दहल गया। ऐसा केस उन्होंने अपनी जिंदगी में पहले कभी नहीं देखा था। उस वक्त उनके मन में सवाल उठा, कोई इतना क्रूर कैसे हो सकता है?

 उन्होंने खून रोकने के लिए प्रारंभिक सर्जरी शुरू की, लेकिन खून रूक नहीं रहा था। क्योंकि जख्म इतने गहरे थे कि बड़ी सर्जरी की जरूरत थी। हालात बिगड़ने पर निर्भया को हायर सेंटर रेफर किया गया। साथ ही एयर एंबुलेस के जरिये सिंगापुर भी भेजा, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद निर्भया को बचाया नहीं जा सका। डॉ विपुल आगे कहते है कि निर्भया की हालत ने उन्हें इस कदर विचलित कर दिया था की वे कई दिनों तक गुमसुम रहे। लाखों कोशिशों के बाद भी निर्भया की जान नहीं बचा पाने का मलाल उन्हें आज भी है।

यह भी पढ़ें: पुलिसकर्मी की पत्नी से अभद्रता, जान से मारने की दी धमकी; मुकदमा दर्ज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.