Events In Dehradun Today: जानिए नौ जनवरी को आपके शहर देहरादून में क्या कुछ है खास
Events In Dehradun on 9th January आपके शहर देहरादून में हर दिन की तरह ही नौ जून को भी कई तरह की गतिविधियां जारी रहेंगी। किसानों के समर्थन में यूकेडी के संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता घंटाघर स्थित इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा के नीचे उपवास करेंगे।
जागरण टीम, देहरादून। Events In Dehradun on 9th January आपके शहर देहरादून में हर दिन की तरह ही नौ जनवरी को भी कई तरह की गतिविधियां जारी रहेंगी। सबसे पहले बात करते हैं किसान आंदोलन की। किसानों के समर्थन में यूकेडी के संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता घंटाघर स्थित इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा के नीचे उपवास करेंगे। वहीं, दून स्ट्राइकर्स क्रिकेट मैदान पर दून टी-25 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा पंचायती राज निदेशालय से निकाले गए कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करेंगे। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अग्रवाल धर्मशाला में गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
देहरादून में खास कार्यक्रम
- किसानों के समर्थन में उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में कार्यकत्र्ताओं का उपवास, घंटाघर स्थित इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा के नीचे, सुबह 11:30 बजे से।
- भगवान विष्णु की आराधना कर भक्त रखेंगे सफला एकादशी व्रत
- समरवैली स्कूल में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, सुबह दस बजे से।
- दून स्ट्राइकर्स क्रिकेट मैदान पर दून टी-25 क्रिकेट प्रतियोगिता, सुबह दस बजे।
- मातृ शक्ति स्थल के स्थापना दिवस पर उत्तराखंड महिला मंच का कार्यक्रम, शहीद स्मारक में दोपहर 12 बजे से।
- उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की गोष्ठी, अग्रवाल धर्मशाला में सुबह 11 बजे से।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की पत्रकार वार्ता, प्रेस क्लब में दोपहर 2:30 बजे।
- पंचायती राज निदेशालय से निकाले गए कर्मचारियों को विरोध प्रदर्शन।
यह भी पढ़ें- जापान में बूढ़ाकेदार का परचम लहरा रहे विकास, बड़ी दिलचस्प है इनकी कहानी; आप भी जानिए