जानिए आपके शहर में 17 जनवरी को क्या कुछ है खास, हर गतिविधि पर बनाएं नजर
Events In Dehradun on 17th January आपके शहर देहरादून में 17 जनवरी को भी हर दिन की तरह ही गतिविधियां जारी रहेंगी। उत्तरांचल प्रेस क्लब में दोपहर एक बजे भाजपा के पूर्व नेता और डीएवी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष पत्रकार वार्ता करेंगे।
जागरण संवाददाता, देहरादून। Events In Dehradun on 17th January आपके शहर देहरादून में 17 जनवरी को भी हर दिन की तरह ही गतिविधियां जारी रहेंगी। उत्तरांचल प्रेस क्लब में दोपहर एक बजे भाजपा के पूर्व नेता और डीएवी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष पत्रकार वार्ता करेंगे। इसके अलावा रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जाना है।
राज्य आंदोलनकारी मंच शहीद स्मारक पर दिवंगत जीतपाल बर्त्वाल को श्रद्धांजलि देगा। वहीं, दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल का छठा वार्षिक समारोह पलटन स्थित मिशन स्कूल में शुरू होगा। अब बात विकासनगर की करते हैं। यहां कोरोना वायरस संक्रमण के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।
देहरादून में खास
-उत्तरांचल प्रेस क्लब में दोपहर एक बजे भाजपा के पूर्व नेता और डीएवी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष करेंगे प्रेसवार्ता।
-रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा।
-राज्य आंदोलनकारी मंच शहीद स्मारक पर सुबह साढ़े 11 बजे दिवंगत जीतपाल बर्त्वाल को देगा श्रद्धांजलि।
-दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल का छठा वार्षिक समारोह मिशन स्कूल पलटन बाजार में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा।
विकासनगर में खास
-कोविड नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान।
यह भी पढ़ें- BJP Core Committee Meeting: उत्तराखंड में भाजपा ने विस चुनाव में 60 सीटें जीतने का रखा लक्ष्य, ये भी लिए गए अहम फैसले