विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खेत में टस्कर हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, तीन पशु चिकित्सकों के पैनल ने किया शव का पोस्टमार्टम

Published: Thu, 22 Jan 2026 03:17 PM (IST)

विकासनगर के कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज में एक टस्कर हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। माजरी ...और पढ़ें

टीमली रेंज में एक हाथी की मौत। जागरण

टीमली रेंज में एक हाथी की मौत। जागरण

HighLights

  1. कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज में हाथी की मौत।

  2. तीन पशु चिकित्सकों के पैनल ने किया हाथी का पोस्टमार्टम।

  3. मौत का कारण जानने को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

जागरण संवाददाता, विकासनगर। कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज के माजरी कक्ष संख्या एक के पास एक खेत में टस्कर हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वन अधिकारियों की मौजूदगी में तीन पशु चिकित्सकों के पैनल ने हाथी का पोस्टमार्टम किया। हाथी की मौत जहर, करंट या कुछ और वजह से हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

तिमली जंगल के माजरी कक्ष संख्या एक के पास एक खेत में गुरुवार सुबह हाथी के मरने की सूचना मिलने पर डीएफओ मयंक गर्ग, एसडीओ शिप्रा शर्मा, रेंजर पंकज ध्यानी पूरी टीम के साथ पहुंचे।

अधिकारियों ने जब मौका मुआयना किया तो हाथी के पगचिह्न भी दिखाई दिए। जिससे हाथी के आने के रास्ते का पता चला। जिस खेत में हाथी का शव मिला, उस खेत से कुछ समय पहले ही गन्ने की फसल काटी गई थी।

जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि हाथी गन्ना खाने के लिए पहले भी इस क्षेत्र में आता रहा होगा। हाथी के मरने की जैसे ही आसपास के ग्रामीणों को सूचना मिली, भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हाथी को प्लास्टिक की पन्नी से ढककर रखा हुआ था।

वन अधिकारियों ने आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। हरिद्वार वन प्रभाग के डा. अमित की देखरेख में पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। कालसी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी मयंक गर्ग के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी।

यह भी पढ़ें- झुंड से बिछड़े हाथी ने गिरिडीह में मचाया कोहराम, मजदूरों की झोपड़ी उजाड़ी; वन विभाग कर रहा निगरानी

यह भी पढ़ें- हाथियों की हरकत पर नजर, ग्रामीणों के लिए सुरक्षा साधन बना ‘हमार हाथी 2.0’ ऐप