राजाजी पार्क में मिला हाथी का सड़ा गला शव
राजाजी पार्क की हरिद्वार रेंज में हाथी का करीब चार दिन पुराना शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे पार्क अधिकारियों में पोस्टमार्टम के बाद शव को दफन कर दिया।
रायवाला, ऋषिकेश [जेएनएन]: राजाजी पार्क की हरिद्वार रेंज में हाथी का करीब चार दिन पुराना शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे पार्क अधिकारियों में पोस्टमार्टम के बाद शव को दफन कर दिया।
जानकारी के अनुसार दोपहर में गश्त पर निकली टीम को हरिपुरकलां की हिमालयन कालोनी के नजदीक हरिद्वार मोतीचूर रेंज की सीमा पर खड़खड़ी कम्पार्टमेंट के जंगल में दुर्गन्ध आने पर हाथी के मरे होने का पता चला। इसकी सूचना रेंज अधिकारी को दी गयी।
मौके पर पहुँचे पार्क अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। डॉ. स्वाति और डॉ. अशोक ने हाथी का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव को दफन कर दिया गया।
रेंज अधिकारी दिनेश प्रसाद उनियाल ने बताया कि हाथी नर था और उसकी उम्र करीब एक वर्ष थी। सम्भवतः किसी बीमारी से उसकी मौत हुई। उन्होंने बताया कि हाथी अक्सर बीमार हाथी को अपने झुंड से अलग कर देते हैं। वहीं कई दिन पहले हुई हाथी की मौत का पता वन कर्मियों को नहो लग पाने से नियमित गश्त के दावे पर भी सवाल उठने स्वाभाविक हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।