Move to Jagran APP

शिक्षण संस्थानों ने जंक फूड से दूरी रखने का लिया संकल्प Dehradun News

दैनिक जागरण की ओर से चले जंक फूड से जंग अभियान के समापन पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने जंक फूड से दूरी रखने का संकल्प लिया। साथ ही अपने संस्थानों में जंक फूड को बैन किया।

By BhanuEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 09:33 AM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 09:33 AM (IST)
शिक्षण संस्थानों ने जंक फूड से दूरी रखने का लिया संकल्प Dehradun News
शिक्षण संस्थानों ने जंक फूड से दूरी रखने का लिया संकल्प Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। दैनिक जागरण की ओर से चले 'जंक फूड से जंग' अभियान का समापन हो गया। अभियान के तहत दून के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संगठनों के बीच जंक फूड को लेकर जागरूकता फैलाने का काम किया गया। अभियान के समापन पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने जंक फूड से दूरी रखने का संकल्प लिया। साथ ही अपने संस्थानों में जंक फूड को बैन किया।

loksabha election banner

दैनिक जागरण के जंक फूड से जंग अभियान में शामिल डायटीशियन और डॉक्टरों ने जंक फूड को नियमित तौर पर खाना सेहत के लिए हानिकारक बताया। जंक फूड आज युवा पीढ़ी का पंसदीदा भोजन बनता जा रहा है। लेकिन इससे हमारी सेहत पर भी जंक लगता जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि कभी-कभी स्वाद बदलने के लिए फास्ट फूड या जंक फूड खाना उचित भी है, लेकिन इसे आदत में शामिल करना बेहद खतरनाक। कारण ये कि इन खाद्य पदार्थों में आवश्यक पोषण तत्व जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट आदि की कमी होती है और मैदा व तेल से बने यह उत्पाद आपकी ऊर्जा कम कर देते हैं। 

इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी हो जाती है। ऐसे में शरीर में कई बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए जंक फूड से तौबा करना ही उचित है। इसी क्रम में अभियान में शामिल हुए शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों ने भी जंक फूड से दूरी रखने का संकल्प लिया।

(फोटोः जितेंद्र जोशी) 

एनसीसी और एनएसएस के छात्र चलाएंगे अभियान 

उत्तरांचल विवि के कुलाधिपति जितेंद्र जोशी के अनुसार, उत्तरांचल विश्वविद्यालय में दैनिक जागरण द्वारा चलाया गया जंक फूड से जंग अभियान सराहनीय है। विवि के एनसीसी और एनएसएस के छात्रों के सहयोग से जंक फूड के खिलाफ विवि और आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा।

(फोटोः रश्मि सिंह) 

युवाओं के लिए जरूरी है अभियान 

यूनिवर्सल ऐकेडमी की प्रधानाचार्य रश्मि सिंह का कहना है कि  जागरण का अभियान आज के युवाओं के लिए जरूरी नजर आता है। अभियान के बाद हमने स्कूल में जंक फूड बैन कर दिया है। शिक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि बच्चे लंच में फास्ट फूड न लेकर आएं।

(फोटोः अलका राणा) 

बच्चों के चिफिन में न दें जंक फूड 

सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की उप प्रधानाचार्य अलका राणा के मुताबिक,  दैनिक जागरण की जंक फूड के खिलाफ जंग अभियान बच्चों और अभिभावक दोनों के लिए महत्वपूर्ण रहा। स्कूल ने जंक फूड से दूरी रखने का संकल्प लेते हुए अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को टिफिन में जंक फूड न दें।

यह भी पढ़ें: जंक फूड को कहें बाय-बाय; पोष्टिक भोजन पर दें ध्यान; बीमारियों से रहें दूर

हमने बैन किया जंक फूड 

डॉल्फिन इंस्टीट्यूट ऑफ बॉयोमेडिकल एंड नेचुरल साइंस की प्राचार्य शैलजा पंत के अनुसार, जागरण द्वारा चलाया गया अभियान एक सराहनीय प्रयास है। हमने अपने इंस्टीट्यूट में जंक फूड बैन कर दिया है। साथ ही इसके खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाने का प्रयास करेंगे।

(फोटोः शैलजा पंत) 

यह भी पढ़ें: स्वस्थ रहने को पर्याप्त पोषण का रखें ध्यान, हमेशा रहें सेहतमंद Dehradun News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.