Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम बने भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sat, 14 Nov 2020 05:24 PM (IST)

    छह साल से भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी का दायित्व देख रहे श्याम जाजू को हटा दिया गया है। उनकी जगह भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दुष्यंत कुमार गौतम को प्रदेश भाजपा का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

    भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दुष्यंत कुमार गौतम को प्रदेश भाजपा का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

    देहरादून, राज्य ब्यूरो। छह साल से भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी का दायित्व देख रहे श्याम जाजू को हटा दिया गया है। उनकी जगह भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दुष्यंत कुमार गौतम को प्रदेश भाजपा का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने भाजपा नेता रेखा वर्मा को प्रदेश सह प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने शुक्रवार को नए प्रदेश प्रभारियों व सह प्रभारियों की सूची जारी की। इसके मुताबिक हरियाणा से राज्यसभा सदस्य दुष्यंत कुमार गौतम भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी होंगे। उनके पास पंजाब के प्रभारी का जिम्मा भी है। गौरतलब है कि वर्ष 2014 से पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू भाजपा के प्रदेश प्रभारी का दायित्व देख रहे थे। उनके कार्यकाल में ही भाजपा ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल किया। साथ ही पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी ने यहां की पांचों सीटों पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर इतिहास रचा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक दून में

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक गुरुवार को तीन दिनी प्रवास पर दून पहुंचे। वह दीपावली के मौके पर दून में ही प्रवास करेंगे।  केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने गुरुवार को केदारनाथ व बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। वह अगले दो दिन दून स्थित आवास पर रहेंगे। इस दौरान वह पार्टी कार्यकत्र्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। वह रविवार को दिल्ली लौटेंगे।

    जीना का निधन पार्टी व राज्य के लिए क्षति  

    डॉ निशंक ने एक संदेश में कहा कि सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन से उन्हें आघात लगा है। वह एक कुशल जन प्रिय नेता होने के साथ सरल हृदय व्यक्ति थे। उनके निधन से पार्टी व राज्य की राजनीति को अपूरणीय क्षति पहुंची है। 

    comedy show banner
    comedy show banner